Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

निघासन दहेज हत्या केस: फांसी पर लटकाई गई चुन्नी का इंसाफ शुरू, पति और सास गिरफ्तार

निघासन दहेज हत्या केस: फांसी पर लटकाई गई चुन्नी का इंसाफ शुरू, पति और सास गिरफ्तार 



श्री न्यूज 24 अदिति न्यूज मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी से 

 


SP खीरी के आदेश पर एक्शन, CO शिवम कुमार की देखरेख में दबोचे गए दोनों आरोपी  

   


निघासन, लखीमपुर खीरी 

शिवलालपुरवा गांव में 7 महीने पहले हुई लव मैरिज का खौफनाक अंत करने वाले आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा कस गया है। कोतवाली निघासन पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित *पति पंकज पाल और सास सदाप्यारी को गिरफ्तार कर लिया है।  


क्या है पूरा मामला

दिनांक 24.05.2026 को वादी जयप्रकाश पुत्र शारदा प्रसाद निवासी ग्राम ओरिपुरवा पोस्ट बौधिया कलां थाना मझगई ने तहरीर दी थी। आरोप था कि उनकी पुत्री चुन्नी को उसके ससुरालीजनों द्वारा मारपीट कर फांसी के फंदे में लटका दिया गया। इस पर थाना निघासन में मु0अ0सं0 189/2026 धारा 80(2)/85 BNS व डीपी एक्ट के तहत पंकज पाल आदि कुल 06 नफर के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।  


SP के निर्देश पर हुई गिरफ्तारी 

पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में शांति व्यवस्था के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी निघासन शिवम कुमार के पर्यवेक्षण और प्र0नि0 अवधराज सिंह सेंगर के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने आज दिनांक 27.05.2026 को कार्रवाई की।  


गिरफ्तार आरोपी  

1. पंकज पाल पुत्र स्व0 रामऔतार उम्र करीब 20 वर्ष  

2. सदाप्यारी पुत्री स्व0 रामऔतार उम्र करीब 60 वर्ष  

दोनों निवासी ग्राम शिवलालपुरवा म0 लुधौरी थाना निघासन के रहने वाले हैं। दोनों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है  


टीम में ये रहे शामिल  

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में 1. उ0नि0 लोकनाथ गुप्ता, 2. का0 गौरव सिंह, 3. रि0म0आ0 अर्पिता सिंह शामिल रहे।  


अभी 4 आरोपी फरार 


मुकदमे में कुल 6 लोग नामजद हैं। पति और सास की गिरफ्तारी के बाद 4 आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। आपराधिक इतिहास के तौर पर फिलहाल इन पर मु0अ0सं0 189/2026 धारा 80(2)/85 BNS व डीपी एक्ट दर्ज है।

कोई टिप्पणी नहीं