अयोध्या महोत्सव में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को किया गया सम्मानित
अयोध्या महोत्सव में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को किया गया सम्मानित
विवेकानन्द एजूकेशनल इंस्टिट्यूट का पांचवा वार्षिकोत्सव संपन्न
जिला संवाददाता दलबहादुर पांडेय अयोध्या
शिक्षा और संस्कार से ही देश का विकास संभव है एक योग्य शिक्षक ही एक उन्नत राष्ट्र की आधारशिला रखता है आज के नन्हे मुन्ने बच्चे भारत का भविष्य हैं उक्त विचार विवेकानंद एजुकेशनल इंस्टीट्यूट बकौली के पांचवे वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमानीगंज पवन सिंह ने व्यक्त किया!
समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से किया गया विद्यालय प्रबंधक डॉक्टर अर्जुन सिंह ने आए हुए अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण के साथ अंगवस्त्र ओढाकर कर किया गया
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमानीगंज पवन सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित अयोध्या महोत्सव में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं वैष्णवी सिंह सानिया सिंह शगुन सिंह* *सुभाषिनी सिंह तथा आस्था शुक्ला को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया
समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा पारंपरिक होली गीत देशभक्ति गीत समाज में व्याप्त कुरीतियों पर लघु नाटिका व डांस प्रस्तुत किया गया जिसका उपस्थित जन समुदाय ने तालियां बजाकर स्वागत किया कक्षा केजी की छात्रा देवांशी अनुभव आलोक प्रीति देवांश अनुज ने होली नृत्य प्रस्तुत किया वैष्णवी सिंह शगुन सुभाषिनी द्वारा स्वागत गीत तथा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई
प्रधान संघ अमानीगंज के अध्यक्ष पवन पांडे संत भीखा दास रामजस महाविद्यालय के प्रबंधक एनसी तिवारी उदय इंटर कॉलेज के प्रबंधक राकेश सिंह देवा इंटर कॉलेज के प्रबंधक शहदेव उपाध्याय महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य बीके सिंह पूर्व प्रधानाचार्य वेद प्रकाश द्विवेदी शंभू सिंह राजेश सिंह हरिनारायण शुक्ला बबलू सिंह सतीश शुक्ला विरेंद्र प्रताप सिंह ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों का उत्साहवर्धन किया*
कार्यक्रम का संचालन परीक्षा सिंह व आन्या कौशल ने किया आये हुए अतिथियों तथा अभिभावकों के प्रति विद्यालय के प्रधानाचार्य रोहित सिंह नेआभार व्यक्त किया

Post a Comment