लखनऊ बागपत पुलिस पर लगे गंभीर आरोप भाजपा विधायक ने की प्रमुख सचिव गृह से जांच की मांग
लखनऊ बागपत पुलिस पर लगे गंभीर आरोप भाजपा विधायक ने की प्रमुख सचिव गृह से जांच की मांग
मृतक के परिवारजनों के साथ दुर्व्यवहार करने व आरोपियों के साथ मिल मृतक परिजनों पर ही झूठा मुकदमा दर्ज कर मृतक परिवार के लोगों को गंभीर धाराओं में नामजद करने के लगे गंभीर आरोप
अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
पत्रकार प्रवीण सैनी लखनऊ
छह मार्च दो हजार तेईस को कर दी गयी थी सेवानिवृत शिक्षक नरेन्द्र शर्मा की हत्या पुलिस की कार्यप्रणाली से मानसिक तनाव के चलते चौदह मार्च दो हजार तेईस को मृतक नरेन्द्र शर्मा की पुत्रवधु गीता की हो गयी थी मृत्यु
साहिबाबाद के भाजपा विधायक व स्थानीय निकायों के लेखा-परीक्षा प्रतिवेदनों की जॉंच संबंधी समिति के सभापति सुनील कुमार शर्मा द्वारा पत्रांक संख्या तेतिश दिनांक सत्रह मार्च दो हजार तेईस के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव गृह से कोतवाली बागपत के प्रभारी की कार्यप्रणाली की उच्च स्तरीय जॉंच कराने की मांग के साथ-साथ मृतक नरेन्द्र शर्मा के परिजनों पर दर्ज मुकदमें वापस कराने का आग्रह किया गया है अपने पत्र के माध्यम से विधायक सुनील कुमार शर्मा ने प्रमुख सचिव गृह को अवगत कराया कि छह मार्च दो हजार तेईस को बागपत के पावला बेगमाबाद गांव निवासी सेवानिवृत शिक्षक नरेन्द्र शर्मा की हत्या कर दी गयी थी जिसकी अपराध संख्या दो सौ बीस दो हजार तेईस है घटना में शामिल नामजद आरोपी विक्की ने मृतकों के परिजनों को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी सात मार्च दो हजार तेईस को मृतक के परिजन समाज के लोग व भाजपा से जुड़े लोग बागपत जिलाधिकारी के यहां मृतक परिवार के लोगों की सुरक्षा व निष्पक्ष जांच के लिए ज्ञापन देने गये थे बताया कि कोतवाली बागपत थानाध्यक्ष ने मृतक के परिजनों के साथ दुर्व्यवहार किया और मृतक के परिजनों मनोज कुमार अनिल वशिष्ठ सुनील कैलाश सहित पैतिश से चालीस महिला व पुरूषों पर धारा एक सौ सैतालिश पांच सौ चार तीन सौ बावन तीन सौ तिरपण तीन सौ इकतालिश सात आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम उन्नीस सौ बत्तीश के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस की कार्यशैली से मृतक की पुत्रवधु गीता अत्यधिक मानसिक तनाव में आ गयी और चौदह मार्च को उसकी मृत्यु हो गयी भाजपा विधायक सुनील कुमार शर्मा ने प्रमुख सचिव गृह को भेजे पत्र में बताया कि उनको मौखिक रूप से बताया गया है कि घटना का आरोपी व थाना प्रभारी सजातीय है और आपस में सांठगांठ कर मृतक परिवार को दवाब में लेने के लिए मृतक परिवार के सदस्यों पर मुकदमा दर्ज किया गया है भाजपा विधायक सुनील कुमार शर्मा ने प्रमुख सचिव गृह उत्तर प्रदेश सरकार से कोतवाली प्रभारी बागपत की भूमिका की जांच करने व मृतक परिजनों पर दर्ज मुकदमें वापस लेने का आग्रह किया है

Post a Comment