Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

महिलाए कमजोर है ऐसा कहना छोड़ दो, रूढ़िवादी परम्परा की जंजीरो को तोड़ दो - पुष्पा पाल

 महिलाए कमजोर है ऐसा कहना छोड़ दो, रूढ़िवादी परम्परा की जंजीरो को तोड़ दो  - पुष्पा पाल



   जलालपुर अम्बेडकर नगर 

  रूदोलीमाफी और टिकरी ग्राम पंचायत में आधे सैकड़े से अधिक महिलाओ के साथ सावित्रीबाई फूले परिनिर्वाण दिवस के मौके पर युरोपियन युनियन, बार्नफाण्डेन, चाइल्डफण्ड इण्डिया, अजीम प्रेम जी फाउन्डेशन एवं जनशिक्षण केन्द्र के सहयोग से महिला किसानो द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन सावित्री बाई फुले नारी संघ जिन्दाबाद के जोरदार आगाज के साथ किया गया ।

कार्यक्रम समन्वयक/एमआईएस समन्वयक हेमलता महिलाओ को सम्बोधित करते हुए बताया कि सावित्रीबाई फूले के कांटो भरे जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनको शिक्षा की जननी बताया । उन्होने कहा कि महिलाओ के जीवन में जो बदलाव आए है। वह शिक्षा का ही देन है इसलिए हम बहनो को उनके बताए हुए रास्ते पर चलने के लिए संकल्प लेना चाहिए ।

महिला किसान ललिता ने बताया कि आज शिक्षा के बल पर ही हमारे गांव की सैकड़ो महिलाएं ‘‘जनशिक्षण ओमेन फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी’’ में जुड़कर कार्य कर रही है। आज हम महिलाओ की खुद कम्पनी है। इसी के साथ- साथ महिला किसानो ने खुद को सशक्त करने का संलल्प लिया और जागरूकता रैली भी निकाली।

जन शिक्षण केन्द्र की सचिव पुष्पा पाल ने नारी संघ को सम्बोधित करते हुए बताया कि महिलाए किसी से कमजोर नही है उन्हे अपने अन्दर जानकारी, आत्मविश्वास को बढ़ाना होगा, और बदलाव के लिए खुद आगे आना होगा जिससे हम सभी महिलाओ और बेटियो को सुरिक्षत, सम्मानजनक, सशक्त महौल प्रदान कर सके। इसी के साथ समाज मे गैरबरारबरी को लेकर महिलाओ के साथ चर्चा किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सावित्री बाई फुले नारी संघ से  बदामा, संगीता, उर्मिला, सुदामा, कुसुम, भाना, परभावती महिला किसान समूह से ललिता, बन्दना, पूजा, पुष्पा रेखा, गायत्री, सीमा, सारदा, लीलावती के साथ  कम्युनिटी मोबलाइजर, शम्भूनाथ, जयप्रकाश, वृजेश, कम्यूनिटी लेबल वर्कर पुनीता, सरिका, शशी उपाध्याय, कायक्रम समन्वयक राम स्वारूप, आदि उपस्थित रहे। महिलाए कमजोर है एैसा कहना छोड़ दो, रूढ़िवादी परम्परा की जंजीरो को तोड़ दो’’ ‘‘महिला सम्मान जिन्दाबाद’’, “सावित्री बाई फुले अमर रहे’’के जोरदार नारो के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।  

कोई टिप्पणी नहीं