Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

मुलायम सिंह के बिना सैफ‌ई में इस अंदाज में मनाई गई होली, अखिलेश यादव ने नहीं दिया कोई संबोधन

 मुलायम सिंह के बिना सैफ‌ई में इस अंदाज में मनाई गई होली, अखिलेश यादव ने नहीं दिया कोई संबोधन



जिला संवाददाता दलबहादुर पांडेय अयोध्या


सैफई, इटावा।फूलों की होली के रूप में देश भर में चर्चित सैफई की होली इस बार सादगी के साथ मनी। समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद पहली होली पर सैफई में पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव समेत परिवार के सभी सदस्यों ने सैफई आवास पर बनाए गए पंडाल में प्रदेशभर से आए पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ बड़े ही सादगी के साथ होली का पर्व मनाया और नेताजी को याद कर नमन किया।


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंच पर मौजूद अपने दोनों चाचा का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। लगभग 3 घंटे तक चला होली मिलन समारोह में प्रदेशभर से आए लोगों ने मंच पर आकर कविता पाठ करके मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी। अखिलेश यादव ने कोई संबोधन नहीं दिया I


सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव और राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने सैफई महोत्सव ग्राउंड में बने मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।


शिवपाल सिंह यादव ने अपने ट्विटर पर लिखा यह होली बिना रंगों की है। आदरणीय नेताजी के बिना सैफ़ई की होली की कल्पना करना मुश्किल है। ईश्वर से प्रार्थना है कि हम सभी पर पूज्य नेताजी का स्नेह आशीर्वाद और विचारों का विविध रंग बरसता रहे। नेताजी हमारी स्मृतियों में सदैव अमर रहे।


मंगलवार की रात पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव की की समाधि पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित कर ट्विटर पर लिखा था कि अबकी इन फूलों के रंग कहां इतने गहरे लगते हैं। इस बार तो मेले के झूले भी ठहरे ठहरे लगते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं