Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

लखनऊ बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया संवाद

 लखनऊ बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया संवाद



अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली


पत्रकार प्रवीण सैनी लखनऊ



आगामी चुनावों की दृष्टि से बूथों को सशक्त करने के लिए लखनऊ महानगर में चलाए जा रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पूर्व उपमुख्यमंत्री सदस्य विधान परिषद डॉ दिनेश शर्मा मोहसिन रजा सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बूथों पर जाकर कार्यकर्ताओं से भेंट व संवाद किया और बूथ को सशक्त बनाए जाने के मंत्र प्रदान किए साथ ही सशक्त बूथ की संपूर्ण रूपरेखा प्रस्तुत की

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक कैंट मंडल एक के अंतर्गत बाबू कुंज बिहारी वार्ड में बूथ संख्या  दो सौ आठ पर और मंडल दो में बूथ संख्या बावन पर व पश्चिम विधानसभा के मंडल एक की बूथ संख्या इक्क्यांबे और मंडल दो कि बूथ संख्या  एक सौ सत्तावन पर जाकर कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन व मार्गदर्शन किया

डॉ दिनेश शर्मा ने मध्य विधानसभा में बूथ संख्या एक सौ सोलह और  एक सौ नब्बे पर बूथ समिति कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की

मोहसिन रजा ने उत्तर मंडल एक की बूथ संख्या एक और बारह पर  मल्लाही टोला प्रथम वार्ड में बैठक की और भारतीय जनता पार्टी सरकार के छः वर्ष के दौरान योगी सरकार की उपलब्धियां बतायी

बृजेश पाठक ने कार्यकर्ताओं  को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ  पार्टी की नींव हैं और बूथ का हर कार्यकर्ता पार्टी का प्रमुख स्तंभ है जितना मजबूत बूथ होगा उतनी ही ज्यादा पार्टी मजबूत होगी और उतनी  प्रचंड जीत होगी उन्होंने कहा बूथ को और अधिक सशक्त करने हेतु कार्यकर्ताओं को पार्टी के विजन व राष्ट्र सेवा कीभावना को समाज के बीच पहुंचाना है इस अवसर पर  मुख्य रूप से अंजनी श्रीवास्तवनगर  उपाध्यक्ष  आंनद द्विवेदी मंडल अध्यक्ष पीयूष दीवान सचिन वैश्य महेंद्र राजपूत विरेंद्र सिंह अजय सोनी नगर मंत्री  योगेन्द्र पटेल  सुधीर मिश्र श्रवण नायक  सहित मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे

डॉ दिनेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूत राष्ट्र के रूप में विकसित हो रहा है  प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केन्द्र सरकार गरीबों के जीवन स्तर में सुधार हेतु अनेक योजनाएं चला रही है उन्होंने कहा बूथ समिति में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता हो मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जनतक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया उन्होंने बूथ समिति के सदस्यों के साथ संवाद भी किया 

बूथ सशक्तिकरण अभियान में मुख्य रूप से मध्य विधानसभा उपविजेता रजनीश गुप्ता हिमांशु सोनकर राकेश सिंह अंकित गुप्ता एवं अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे

कोई टिप्पणी नहीं