Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

लखनऊ प्रभावी मतदाता सम्मेलन के द्वारा भारतीय जनता पार्टी ने तेज किया जन संपर्क अभियान

 लखनऊ प्रभावी मतदाता सम्मेलन के द्वारा भारतीय जनता पार्टी ने तेज किया जन संपर्क अभियान



अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली


पत्रकार प्रवीण सैनी लखनऊ



प्रभावी मतदाता सम्मेलन के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी ने जनता के बीच पहुंचकर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है जिसके तहत आज रामलीला मैदान महानगर और सिटी मांटेसरी स्कूल एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड में प्रभावी मतदाता सम्मेलनों का आयोजन किया गया 

रामलीला मैदान में आयोजित सम्मेलन में बड़ी संख्या में उपस्थित पर्वतीय समाज को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता पंकज सिंह ने  कहा कि मेरा उत्तराखंड से नाता जुड़ा है और वहां की बेटी से शादी हुई है इसलिए वहां के रीति-रिवाजों और संस्कारों से भी भलीभांति परिचित हूं

उत्तराखंड के लोगों की अलग पहचान है उत्तराखंड के हर परिवार से देश की सेवा के लिए सेना से जुड़कर अपनी जान न्योछावर करने का जज्बा है विश्व के किसी कोने में जाएं और विश्व की बड़ी से बड़ी जगह पर बैठकर खाना खाते हैं तो बैठा हुआ शेफ का भी कहीं ना कहीं उत्तराखंड से नाता होता है उत्तराखंड के सांस्कृतिक लोकगीत और नृत्य भी सभी के हृदय पर एक अमिट छाप बनाते हैं

उत्तराखंड  के दौरे पर जब प्रधानमंत्री मोदी  गए थे उन्होंने वहां के निवासियों के देश के प्रति समर्पण और देश भक्ति भाव को समझते हुए कहा था कि दूर-दराज में स्थित उत्तराखंड के आखिरी गांव अब आखिरी गांव नहीं कहलाएंगे बल्कि वह हमारे देश का पहला गांव कहलायेंगे

लखनऊ में विकास घर की चर्चा करते हुए पंकज सिंह ने कहा कि श्रद्धा अटल बिहारी वाजपेई जी ने लखनऊ को सुधारने का जो कार्य किया था उन्हीं सपनों को साकार करने का कार्य आज लखनऊ के सांसद देश के रक्षा मंत्री आदरणीय राजनाथ सिंह जी कर रहे हैं और वह बदला हुआ लखनऊ हम सभी देख रहे हैं

राजनाथ सिंह ने भी हमेशा यह कहा कि मैं कोई बड़े वादे नहीं करूंगा लेकिन जितनी क्षमता है देश और जनता। की सेवा के लिए अपनी पूरी ताकत लगाएंगे

 भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व की भाजपा की सरकार की छवि के कारण और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जन कल्याणकारी नियत और भ्रष्टाचार को खत्म करने के संकल्प की छवि के कारण इन्वेस्टर्स समिट में पैंतीस हजार करोड रुपए के इन्वेस्टमेंट के प्रस्ताव प्राप्त हुआ है और पूरे विश्व से लोग आज उत्तर प्रदेश में इन्वेस्टमेंट प्राप्त हुआ है जिसके कारण उत्तर प्रदेश में एक बड़े रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे

भारतीय जनता पार्टी के जन सेवा के कार्यक्रमों की सोच दूसरी पार्टियों की सोच में और नीति में नहीं आता क्योंकि हम लोग सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि इस संकल्प के साथ कि भारत माता के मस्तक को विश्व गुरु के रूप में स्थापित करना हैं इस संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी कार्य कर रही है भारतीय जनता पार्टी की यात्रा चुनावों तक सीमित नहीं है बल्कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की यात्रा अनवरत चलती रहेगी जब तक हम करोड़ों करोड़ों जरूरतमंद लोगों के मान सम्मान की चिंता करके उनके चेहरे पर चमक और उनकी की आंखों में खुशी ना ले आए तब तक यह यात्रा अनवरत चलती रहेगी

हम पूरे विश्व का नेतृत्व कर सकते हैं और सवा सौ करोड़ लोग मिलकर एक दिशा में कदम बढ़ाया दिया तो किसी में इतनी ताकत नहीं है कि वह हिंदुस्तानियों के कदम को रोक पाए यह विश्वास हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बना है

उत्तर प्रदेश के अंदर जो भी गुंडे बदमाश है अपराधियों को संरक्षण देने वाले हैं उनको कोई बचा नहीं पाएगा और यह तय है कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में कोई उनका संरक्षण नहीं कर पाएगा

केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन करने में उत्तर प्रदेश आज अग्रणी प्रदेशों में है नगर निगम चुनाव भी नजदीक है आपसे आग्रह है की सरकार की सही नियत और नीति  के अनुसार  लखनऊ का विकास आपके आशाओं के अनुरूप ही होगा


संबोधन समाप्त करते हुए कहा कि कमल के फूल की विजय सुनिश्चित करने के लिए आपसे आग्रह करूंगा

पर्वतीय समाज अध्यक्ष टी एस मंगा लें अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के निरंतर सहयोग मिलता है संरक्षण मिलता है और जो प्यार मिलता रहा है उसके अनुरूप पूरा पर्वतीय समाज एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ा है

मुकेश शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार मे सभी समाज और वर्गों के हितों के संरक्षण के साथ ही विकास कार्य निरंतर जारी है जिसके कारण भारतीय जनता पार्टी को जनता का विश्वास प्राप्त हुआ है और आशा है कि इस विश्वास के साथ पार्टी आगामी चुनावों में बड़ी विजय हासिल करेगी

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि सम्मेलन में महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी पर्वतीय समाज से गणेश जोशी हरीश पाल नरेंद्र देवरी सुषमा खर्कवाल सीता नेग हिना सानवाल ललित मोहन जोशी कर्नल हुकुम सिंह और चेतन बेस्ट मुख्य रूप से उपस्थित रहे

कोई टिप्पणी नहीं