मोहम्मदी खीरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भाजपा द्वारा किया गया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
मोहम्मदी खीरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भाजपा द्वारा किया गया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
श्री न्यूज 24/ अदिति न्यूज
रीतेश शुक्ला मोहम्मदी खीरी
मोहम्मदी-खीरी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सात अप्रैल को सामाजिक न्याय सप्ताह के रूप में मनाया गया। इस सामाजिक न्याय सप्ताह पर भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा की ओर से पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया गया। इसी क्रम में मोहम्मदी के युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष सूरज मिश्रा सूर्या द्वारा नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर स्वस्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए भाजपा के नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने फीता काट कर स्वास्थ्य शिविर का शुभारम्भ किया। जिसमें स्वास्थ्य सम्बन्धी सभी योजनाओ की विस्तृत जानकारी दी गयी। क्रार्यक्रम में मुख्य रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अधीक्षक मयंक मिश्रा, डा0 सुशील शुक्ला ,रीतेश शुक्ला,सहित युवामोर्चा नगर महामंत्री पुनीत बाजपेई, सूरज मिश्रा, रोहित सिंह, सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Post a Comment