पलिया नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनूप मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित किया सम्मान समारोह
पलिया नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनूप मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित किया सम्मान समारोह
श्री न्यूज24/अदिति न्यूज
राजू सिंह
पलिया कलाँ खीरी
पलिया नगर के व्यापार मंडल पलिया द्वारा व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा की अध्यक्षता में नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष के बी गुप्ता के सम्मान समारोह का आयोजन पलिया के एक पैलेस में आयोजित किया गया
सम्मान समोराह में व्यापार मंडल पलिया के पदाधिकारियों समेत तहसील क्षेत्र के प्रमुख व्यापारी नेता भी सम्मिलित हुये
कार्यक्रम में सबसे पहले वक्ताओं ने सम्बोधित करते हुए के बी गुप्ता के सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी व उनके पिछले कार्यकाल में किए गये अच्छे कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम को युवा तहसील अध्यक्ष फुरकान अंसारी आर डी रॉय राधेश्याम गुप्ता अमर गुप्ता महामंत्री चांदकुमार जैन व्यापारी नेता समाजसेवी रवि गुप्ता मेहरचंद अरोडा जिला महामंत्री जफर अहमद टीटू राजू चौरसिया आदि ने सम्बोधित किया।
सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए के बी गुप्ता ने कहा आप सबके बदौलत हमे जिले में सबसे बड़ी जीत हासिल हुई इसलिए हमारी जिम्मेदारी भी बड़ी हो गई है कि मैं जनता के हित के लिये सदैव कार्य करता रहूंगा जो भी विकास कार्य जरूरी है उनको प्राथमिकता के आधार पर करूंगा।
कार्यक्रम का संचालन व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनूप मिश्रा ने की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अनिल वर्मा आशीष अग्निहोत्री संजय गुप्ता राजीव गुप्ता विजय गुप्ता इंद्रजीत सूरी अन्नू लाल गुप्ता बजंरगी शर्मा अनिल त्रिपाठी बीना गुप्ता ममता जायसवाल ममता श्रीवास्तव सुहावनी शुक्ला कुमद महेंद्रा लक्ष्मी गुप्ता विजय महेंद्रा वरुण मिश्रा संदीप बंसल आशीष गुप्ता सुरेश चंद गर्ग दिनेश गुप्ता सहित सम्मानित व्यापारी उपस्थित रहे।
पलिया के प्रतिष्ठित व्यापारी मोती लाल गुप्ता अनिल गुप्ता सुरेश गुप्ता ने कंछल गुट छोड़कर मिश्रा गुट में आस्था में व्यक्त करते हुये सदस्यता ग्रहण की जिनको व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा व वरिष्ठ पदाधिकारियो ने माला पहनाकर व्यापार मंडल में सम्मिलित किया।

Post a Comment