Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

लखनऊ असम मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने ट्विटर बायो से इंडिया हटाकर भारत किया कहा ये नाम अंग्रेजों ने रखा हुआ है

 लखनऊ असम मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने ट्विटर बायो से इंडिया हटाकर भारत किया कहा ये नाम अंग्रेजों ने रखा हुआ है



अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली


संवाददाता प्रवीण सैनी लखनऊ 


विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम इंडिया रखे जाने के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने ट्विटर बायो से इंडिया हटाकर भारत कर लिया उनका कहना है कि अंग्रेजों ने हमारे देश का नाम इंडिया रखा था सरमा ने ट्वीट कर कहा कि हमारा संघर्ष इंडिया और भारत के इर्द-गिर्द केंद्रित है अंग्रेजों ने हमारे देश का नाम इंडिया रखा हमें खुद को औपनिवेशिक विरासतों से मुक्त करने की कोशिश करनी चाहिए  हमारे पूर्वज भारत के लिए लड़े और हम भारत के लिए काम करते रहेंगे

भारतीय जनता पार्टी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर खड़गे का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि जिस इंडिया को दुनियाभर में बदनाम करते फिरते हैं अपने अस्तित्व और परिवारों को बचाने के लिए उसके नाम का ही सहारा लेना पड़ा  और तो और वो नाम भी सही से नहीं ले पा रहे हैं वीडियो में खड़गे को इंडिया का  आई एन डी आई एल बोलते सुना जा सकता है

भाजपा नेता सुशील मोदी ने कहा कि नाम बदलने से कुछ नहीं होता  नाम बदलने से चेहरा नहीं बदलता इंडिया का मुकाबला तो भारत करेगा चौबीस में भारत की ही जीत होगी  क्योंकि एन डी ए भारत का प्रतिनिधित्व करता है  भाजपा आई टी सेल के हेड अमित मालवीय ने कहा कि डी का मतलब डेमोक्रेटिक या डेवलपमेंटल है जो लोग इस जैसी सरल और छोटी सी बात पर आम सहमति नहीं बना पा रहे हैं वे देश चलाने की उम्मीद कर रहे हैं

कोई टिप्पणी नहीं