पलिया सीएचसी में दिलाई गई पंच प्रण की शपथ
पलिया सीएचसी में दिलाई गई पंच प्रण की शपथ
श्री न्यूज24/अदिति न्यूज
राजू सिंह
पलिया कलां
पलिया सीएचसी अधीक्षक भारत लाल व वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अजीत सिंह की अगुवाई में हॉस्पिटल स्टाफ व छात्र-छात्राओं को पंच प्रण की शपथ दिलाई गई
ये हैं पंच प्रण
मैं शपथ लेता हूं कि गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।
मैं शपथ लेता हूं कि देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करूंगा और इसके उत्थान के लिए हमेशा कार्य करता रहूंगा।
मैं शपथ लेता हूं कि देश की एकता और एकजुटता के लिए सदैव प्रयासरत रहूंगा।
मैं शपथ लेता हूं कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और दायित्वों का पालन करूंगा।
मैं शपथ लेता हूं कि देश के गौरव के लिए प्राण देने वाले वीरों से प्रेरित होकर राष्ट्र की रक्षा सम्मान और प्रगति के लिए समर्पित रहूंगा।

Post a Comment