लखनऊ गोरखपुर बड़े पैमाने पर फैली आई फ्लू की बीमारी से डरे नहीं बच्चे अभिभावक तथा बच्चे बरते सावधानी
लखनऊ गोरखपुर बड़े पैमाने पर फैली आई फ्लू की बीमारी से डरे नहीं बच्चे अभिभावक तथा बच्चे बरते सावधानी
अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
संवाददाता संजय मिश्रा शिवगढ़ रायबरेली
कैम्पियरगंज क्षेत्र अंतर्गत स्थित जनता इण्टर कालेज इन्द्रपुर में बृहस्पतिवार को कालेज की छात्र छात्राओं को जिला राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय की डा. लक्ष्मी शर्मा ने जागरूकता शिविर में सम्बोधित करते हुए कहा कि आई फ्लू को लेकर किसी को बहुत डरने की जरूरत नहीं है बल्कि समय रहते सावधानी बरतने की जरूरत है।यह एक फंगस ही है जो आंखों में इन्फेक्शन फैला देता है और धीरे धीरे यह एक दूसरे को फैल कर प्रभावित करता है इसके प्रभाव के कारण आंखों में लाली आ जाती है और आंखों में दर्द और सूजन के साथ पानी भी निकलने जैसी समस्या उत्पन्न हो जाती है उन्होंने कहा कि हमें या किसी को इससे घबराने या डरने की जरूरत नहीं है बल्कि समय रहते सावधानी बरतें और विशेषज्ञों से समुचित इलाज कराये तथा आंखों पर चश्मा लगाकर इसके प्रभाव से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है होम्योपैथी चिकित्सा में भी इसकी दवा के साथ ही समुचित इलाज की प्रभावी ब्यवस्था है सरकार होम्योपैथिक चिकित्सालय की स्थापना निरन्तर करती आ रही है जिससे सभी लाभान्वित हो सकें
जागरूकता शिविर को कालेज के प्रधानाचार्य डा निरज कुमार श्रीवास्तव शिक्षिका अर्चना सिंहकमलाकर पाण्डेय ने सम्बोधित किया इस अवसर पर कालेज के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रही

Post a Comment