Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

लखनऊ नई दिल्लीखत्म होगा राजद्रोह कानून, सीआरपीसी, आईपीसी और साक्ष्य कानूनों में बड़ा बदलाव

 लखनऊ नई दिल्लीखत्म होगा राजद्रोह कानून, सीआरपीसी, आईपीसी और साक्ष्य कानूनों में बड़ा बदलाव



अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली


संवाददाता प्रवीण सैनी लखनऊ


नई दिल्ली मानसून सत्र के आखिरी दिन गृह मंत्री अमित शाह ने तीन ऐतिहासिक बिल पेश किए. इनका उद्देश्य अंग्रेजों के समय के कानूनों को खत्म करना है. गृह मंत्री ने आईपीसी सीआरपीसी और साक्ष्य कानूनों में संशोधन के लिए बिल पेश किए उन्होंने कहा कि इन बिलों के पास हो जाने के बाद हमारे कानूनों पर अंग्रेजों की छाया  खत्म हो जाएगी. बिल पेश करते हुए शाह ने कहा कि आज भी इन कानूनों में ऐसे कई प्रावधान हैं जिनमें अंग्रेजों के समय के शब्दों, प्रतीकों और उनके यहां के जगहों का जिक्र यथावत है. बिल पेश करते हुए गृह मंत्री ने इन बिलों पर विस्तार से चर्चा के लिए सिलेक्ट कमेटी के पास भेजने की प्रार्थना की.शाह ने कहा कि हमारा नया बिल इसे पूरी तरह से खत्म कर देगा उन्होंने कहा कि देश की आपराधिक न्याय प्रणाली में बड़ा बदलाव होगा. उनके अनुसार इन कानूनों से आम जनता को राहत मिलेगी. पुलिस अत्याचार से मुक्ति मिलेगी  पुलिस को तीन महीने के अंदर जांच पूरी करनी होगी और इन मामलों की सुनवाई एक निश्चित अवधि में कोर्ट को पूरी करनी होगी

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले के प्राचीर से गुलामी की सभी निशानियों को खत्म करने का प्रण लिया था और ये तीनों बिल उसी श्रेणी में आते हैं. शाह ने कहा कि पीएम ने दो हजार उन्नीस में ही इस संकल्प को व्यक्त किया था. उनके अनुसार तब पीएम ने कहा था कि हमारे कानून हमारे समाज के अनुरूप होने चाहिए शाह ने कहा कि नए कानून का उद्देश्य न्याय देना है न कि शासन करना या दंड देना गृह मंत्री ने कहा कि इन संशोधनों के बाद नागरिकों के अधिकारों का संरक्षण होगा.शाह ने कहा कि इसमें सबसे पहला अध्याय महिलाओं और बच्चों पर होगा, जबकि वर्तमान में हत्या वाला अपराध सबसे ऊपर है. दूसरे चैप्टर में हत्या का अपराध रखा गया है.नए कानून में मॉब लिचिंग को भी जोड़ा गया है, और इसमें सात साल और उससे अधिक सजा का प्रावधान किया गया है. गृह मंत्री ने कहा कि अगर अपराधी विदेश भाग जाता है, तो उसकी अनुपस्थिति में भी उस पर मुकदमा चलता रहेगा और उसे सजा सुनाया जाएगा.बीजू जनता दल के संसाद बी महताब ने कहा कि यह एक अच्छी शुरुआत है और हम एक इतिहास बनते हुए देख रहे हैं.

कोई टिप्पणी नहीं