Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

19 ब्राह्मण बाहुल्य लोकसभाओ में संगठन उतारेगा अपना प्रत्याशी पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी

 19 ब्राह्मण बाहुल्य लोकसभाओ में संगठन उतारेगा अपना प्रत्याशी पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी 


महराजगंज जौनपुर 

क्षेत्र के नाहरपुर गांव में पहुंचे अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी रत्न पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी वरिष्ठ अधिवक्ता पं.अमरनाथ पाण्डेय एवं उनकी पत्नी की अमरनाथ यात्रा के दौरान कार दुर्घटना में चोटिल होने पर उन्हें देखने और उनके स्वास्थ्य का हाल जानने पहुंचे। जहां पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि 2024 लोकसभा चुनाव मे 19 ब्राह्मण बाहुल्य लोकसभा में अपना प्रत्याशी उतारेंगे और विभिन्न लोकसभा में नोटा बटन दबाने की ब्राह्मणों से अपील करेंगे। वही स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान पर तंज कसते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य पागल हो चुके हैं। और उन्हें अध्ययन की आवश्यकता है। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ प्रदेश अध्यक्ष पं.अवध नारायण तिवारी, डॉ .ज्ञान प्रकाश मिश्र, अनिल दुबे आजाद,अमित पाण्डेय, अजय त्रिपाठी,अरविंद मिश्र, रविंद्र नाथ मिश्र, माताफेर मिश्र, हरिश्चंद्र द्विवेदी, राकेश मिश्र, राजन पांडे, संजीव पाठक, सत्याशील त्रिपाठी, रोहित त्रिपाठी आकाश पाण्डेय तथा सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

कोई टिप्पणी नहीं