रायबरेली अलीगढ़ मरीजों का जाना हाल चाल औऱ व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
रायबरेली अलीगढ़ मरीजों का जाना हाल चाल औऱ व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
पत्रकार संजय मिश्रा शिवगढ़ रायबरेली
अलीगढ़ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राज के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह जादौन के नेतृत्व में पं.दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल पहुंचा।यहां पर कांग्रेसियों ने मरीजों की स्थिति का जायजा लिया तब संज्ञान में आया कि यहां कमरा संख्या पांच में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के सामने एक लंबी लाइन है,जिसमें बीमार महिला पुरुष एक घंटे से भी अधिक समय से लाइन में लगे हुए थे और अपने नंबर का इंतजार कर रहे थे।वहीं जनरल वार्ड में में पाया गया कि उमस भरी गर्मी से मरीज परेशान हैं औऱ बिस्तर पर बेडशीट नहीं है कुछ मरीज को देने वाली दवाएं बाहर से खरीदनी पड़ रही है।इसके अलावा डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ की अत्यधिक कमी है औऱ एक-एक बेड पर दो-दो मरीजों को लिटाया गया।इस दौरान जिलाध्यक्ष ने सीएमएस को फोन किया गया तो उन्होंने स्वयं बीमार होने की बात कही तब कांग्रेसियों ने अस्पताल की बदहाली की शिकायत लिखित में प्रभारी डॉ.पी.के.सिंह के समक्ष प्रस्तुत की।इस दौरान शिकायत का लिखित पत्र मुख्य चिकित्सा अधिकारी के प्रतिनिधि डॉक्टर पी के शर्मा के समक्ष दिया गया और यहां पर मीडिया से बातचीत में जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह और राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की महासचिव प्रतिमा सिंह ने अस्पताल की समस्याओं को जोरदारी से उठाया औऱ जिला प्रशासन चेतावनी दी है कि अगर सरकारी अस्पतालों की बदहाली पर सरकार ने गौर नहीं दिया तो संपूर्ण उत्तर प्रदेश की कांग्रेस सड़कों पर आंदोलन करेगी एवं प्रत्येक मरीज को समुचित इलाज की जिम्मेदारी लेगी दीनदयाल अस्पताल पहुंचे कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल में यहां पर महानगर अध्यक्ष अनवर अकील जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष शेरपाल सिंह सविता ठाकुर नागेंद्र पाल सिंह ठाकुर अमित सिंह सिंह तस्लीम खानअब्दुल मुख्य रूप से उपस्थित रहे
Post a Comment