लखनऊ कायस्थों की राजनीतिक चेतना जाग्रत करने हेतु छह सितंबर को आयोजित होगा सामूहिक हवन कार्यक्रम
लखनऊ कायस्थों की राजनीतिक चेतना जाग्रत करने हेतु छह सितंबर को आयोजित होगा सामूहिक हवन कार्यक्रम
अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
संवाददाता प्रवीण सैनी लखनऊ
लखनऊ दिनांक तीन सितंबर दो हजार तेईस कायस्थों की एकजुटता
व राजनैतिक चेतना जागृत कराने के लिए भगवान चित्रगुप्त धाम में स्थापना दिवस छह सितंबर के पावन पर्व पर सामूहिक हवन होगा भगवान चित्रगुप्त धाम स्थापना दिवस छह सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा कार्यक्रम के संयोजक दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि भगवान श्री चित्रगुप्त धाम झूलेलाल वाटिका गोमती नदी तट लखनऊ स्थापना दिवस के पावन पर्व पर भव्य रूप से भगवान श्री चित्रगुप्त कथा व आरती होगी।कायस्थों की एकता व राजनैतिक चेतना जागृत कराने के लिए भगवान चित्रगुप्त के समक्ष सामूहिक रूप से हवन भी होगा इस कार्यक्रम में सभी राजनीतिक दल के कायस्थ बंधु भाग लेंगे भगवान चित्रगुप्त के समक्ष एकता का संकल्प भी सभी भक्तगण लेंगे
कायस्थ फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि लखनऊ में कायस्थों की तादाद भी ज्यादा है भगवान चित्रगुप्त धाम हिंदुओ का पवित्र तीर्थ स्थल है पर सरकारी उपेक्षा के कारण यहां का घाट जो नदी की सफाई के कारण तोड़ा गया।हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद सिंचाई विभाग नही बना रहा वर्तमान परिदृश्य में कायस्थ समाज उपेक्षित महसूस कर रहा है इस बार स्थापना दिवस पर उपेक्षित कायस्थ समाज अपने आराध्य भगवान श्री चित्रगुप्त के समक्ष एकजुटता का संकल्प लेगा जिसकी जितनी संख्या उसकी उतनी भागीदारी के लिए रूप रेखा भी तय की जायेगी
Post a Comment