Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

लखनऊ सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा अनुसूचित जनजाति बस्ती लाल कुर्ती में किया गया जनसंपर्क

 लखनऊ सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा अनुसूचित जनजाति बस्ती लाल कुर्ती में किया गया जनसंपर्क



आदित्य न्यूज़ श्री न्यूज़ 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली


संवाददाता प्रवीण सैनी लखनऊ



भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान 2023 के अंतर्गत अनुसूचित बस्ती संपर्क अभियान में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कैंट विधानसभा में स्थित बड़ी लाल कुर्ती में  अनुसूचित लोगों के घरों में संपर्क किया व चौपाल को संबोधित किया

सर्वप्रथम उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने महार्षि वाल्मीकि मंदिर में भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा को माल्यार्पण कर नमन किया

तत्पश्चात अनुसूचित बस्ती में घर-घर जाकर संपर्क किया

अनुसूचित जाति जनसंपर्क अभियान के क्रम में भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के द्वारा  पश्चिम विधानसभा के हैदर कैनाल बस्ती में व्यापक रूप से जनसंपर्क किया तथा भारतीय जनता पार्टी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारी ने  अनुसूचित तथा पिछले समाज के उत्थान के लिए गए कार्यों की चर्चा करी इसी क्रम में मध्य विधानसभा के छोटी जंगली में प्रदेश भाजपा मंत्री शिव भूषण सिंह ने जनसंपर्क किया 



महापौर सुषमा खर्कवाल ने पश्चिम मंडल तीन राजाजीपुरम वार्ड के अनुसूचित बस्ती में संपर्क किया जिसमें प्रमुख रूप से अरविंद मिश्रा मंडल अध्यक्ष विराट शास्त्री मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा पार्षद श्रीमती कौमुदी त्रिपाठी शिवेंद्र कुमार रामकुमार कनौजिया आदित्य कुमार विवेक श्रीवास्तव कृष्णा रावत शांति देवी अखिलेश सिंह जेपी जायसवाल इत्यादि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे

अनुसूचित बस्ती में संपर्क के दौरान इस अभियान के संयोजक लखनऊ व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक अभिषेक खरे आयुष्मान भव पखवाड़ा संयोजक हेमंत दयाल कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष रूपा देवी मुख्य रूप से उपस्थित रही

सह मीडिया प्रभारी ऋषि शर्मा ने बताया कि चौपाल कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अनुसूचित समाज के रामचंद्र चौधरी बैजनाथ बाबू मुकेश शाक्य सुखराम महेश चंद्र सरजू प्रसाद मदनलाल, बालकिशन प्रेमलाल एवं रामकुमार  को माला व पटका पहनाकर सम्मान किया 

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा  भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व ने मोहल्ले में गलियों में गांव में आकर अनुसूचित समाज के बीच जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के मार्गदर्शन में जो कार्य हुए हैं उनकी चर्चा के लिए हम आपके बीच आए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में निशुल्क शौचालय प्रधानमंत्री आवास  आज देश के हर गरीब को अनुसूचित जाति के लोगों को  निशुल्क सेवाओं मिल रहा हैं  कोरोना काल से लेकर अब तक उत्तर प्रदेश के पन्द्रह करोड लोगों को और देश के अस्सी करोड लोगों को मुफ्त राशन दिया गया  वही पड़ोसी देश पाकिस्तान में आटे के लिए लाठियां चल रही है कोरोना महामारी में प्रधानमंत्री मोदी जी ने निशुल्क दो डोज वैक्सीन की लगवाई 50 करोड़ से अधिक जनधन खाता खोले गए जिन खातों में कई बार हजार हजार रुपए डाले। जिससे गरीब का चूल्हा नहीं बंद हुआ  बच्चों की रोटी चलती रही पटरी दुकानदारों को  दस हजार का बिना किसी गारंटी के लोन दिया

उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी देश में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में और प्रदेश में योगी के नेतृत्व गरीबों के लिए अनगिनत कार्य हो रहे हैं 

इसके पश्चात उपमुख्यमंत्री मुन्नीलाल आशा देवी के निवास पर जाकर चाय पी व

 परिवार का हाल-चाल जाना

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रतन सिंघानिया पूर्व उपाध्यक्ष कैंट बोर्ड अंजू महाराज सुमन वैश्य विमल सिंह राणा व काफी संख्या में अनुसूचित समाज के लोग उपस्थित रहे

कोई टिप्पणी नहीं