रायबरेली अलीगढ़ महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा की तैयारियां हुईं पूर्ण एक अक्टूबर से अनवरत होंगे कार्यक्रम-राजेश जीवन
रायबरेली अलीगढ़ महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा की तैयारियां हुईं पूर्ण एक अक्टूबर से अनवरत होंगे कार्यक्रम-राजेश जीवन
अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल रायबरेली
पत्रकार संजय मिश्रा शिवगढ़ रायबरेली
अलीगढ़ महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा इस वर्ष बहुत भव्य और ऐतिहासिक रूप में मनाई जाएगी जिसमें इकतीस बैंड औऱ एक सौ ग्यारह झांकीयां शामिल होंगीइतना ही नहीं इसके अलावा विभिन्न कार्यक्रम एक माह तक लगातार कराए जाने हैं ये बातें महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा समिति के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राज जीवन ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहीं औऱ बताया है कि वाल्मीकि शोभायात्रा इस बार अदभुत मेला नहीं बल्कि रेले के रूम में निकलेगा जिसमें एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट,संगीत व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समाज के बुद्धिजीवी बुजुर्गों का सम्मान रक्तदान रोगियों को फल वितरण गरीबों को भोजन वितरण वृक्षारोपण स्वतंत्रता सेनानी डॉक्टर व अधिकारियों का सम्मान समारोह किया जाएगा।इस प्रेस वार्ता में वाल्मीकि शोभा यात्रा कमेटी के अध्यक्ष विष्णु खरे ने बताया है कि एक अक्टूबर को नई बस्ती में विचार गोष्ठी की जाएगी औऱ दो अक्टूबर को गांधी पार्क पर महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाएगीइसके बाद तीन अक्टूबर को जिला मलखान सिंह अस्पताल में रोगियों को फल वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा औऱ चार अक्टूबर को विशाल शपथ ग्रहण समारोह किया जाएगा।इधर मेला कमेटी के मुख्य महामंत्री राजू सोल्जर ने बताया है कि वाल्मीकि समाज में वाल्मीकि शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए हर नौजवान में उत्साह भरा हुआ है औऱ इस बार संस्थापक श्योराज जीवन ने वाल्मीकि शोभा यात्रा कमेटी की जिम्मेदारी नौजवानों के कंधे पर डाली है औऱ इस बार वाल्मीकि शोभायात्रा इतिहास के पन्ने में अलीगढ़ में दर्ज होगी।इस दौरान शोभायात्रा कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष राजकुमार पंछी औऱ वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास चेतन ने कहा है कि जब से महर्षि वाल्मीकि जनसंघ समिति का रजिस्ट्रेशन हुआ है तब से आज तक शोभायात्रा का रूप औऱ भी आकर्षक हो रहा है औऱ इस बार वाल्मीकि शोभायात्रा में दिल्ली मेरठ आगरा मुरादाबाद औऱ मथुरा के मशहूर बैंड आएंगे साथ ही सुंदर सुंदर झांकियों के भी दर्शन होंगे।इस प्रेस वार्ता में यहां पर मेला कमेटी के शहर अध्यक्ष अनिल राज चौहान,इंचार्ज शिवम टुंडा राजेश करोतिया विकास चेतन महेंद्र राठौर औऱ शीशपाल बाल्मीकि आदि लोग उपस्थित रहे
Post a Comment