Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

लखनऊ भाजपा नेता नीरज सिंह ने अनुसूचित बस्तियों में जनसंपर्क व चौपल में बतायी भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी नीतियां

 लखनऊ भाजपा नेता नीरज सिंह ने अनुसूचित बस्तियों में जनसंपर्क व चौपल में बतायी भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी नीतियां



अदिति न्यूज़ श्री न्यूज़ 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल  लखनऊ रायबरेली


संवाददाता प्रवीण सैनी लखनऊ



लखनऊ महानगर अनुसूचित बस्ती संपर्क अभियान के अंतर्गत आज भाजपा नेता नीरज सिंह ने उत्तर विधानसभा के अंतर्गत मलाही टोला वार्ड के राधा ग्राम में विधायक डॉक्टर नीरज बोरा के साथ और पूर्व विधानसभा में इंदिरा नगर क्षेत्र में इस्माइल गंज वार्ड के अंतर्गत पानी गांव बस्ती में जनसंपर्क किया और चौपाल लगाकर क्षेत्र वासियों को योगी व मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों से अवगत कराया। नीरज सिंह ने अनुसूचित समाज मे उत्कृष्ट कार्य करने वालों लोगों को अंग वस्त्र पहनकर सम्मानित भी किया

नीरज सिंह ने कहा कि 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार बनने पर पहला मंत्र सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का दिया नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान की जनता को जाति पाति धर्म मजहब के आधार पर नहीं देखा उन्होंने हमेशा हिंदुस्तान के एक सौ चालीस करोड़ भाइयों और बहनों के लिए कहा  उन्होंने कहा भारत को विश्व गुरु बना है तो एक सौ चालीस करोड़ भारतवासी को एक ही दिशा  एक लक्ष्य निर्धारित करके चलना होगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय की भावना अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति की चिंता करनी है  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में नव एससी एसटी वर्ग के मंत्री मंत्रिमंडल को सुशोभित कर रहे हैं मुद्रा योजना में दस करोड़ लाभार्थी थे जिसमें पचास  प्रतिसत लाभार्थी अनुसूचित वर्ग के  है  प्रधानमंत्री आवास योजना उज्ज्वला योजना सौभाग्य योजना में सबसे अधिक लाभार्थी अनुसूचित वर्ग के हैं

अनुसूचित वर्ग के बच्चों के छात्रवृत्ति लिए पूर्व सरकार में ग्यारह सौ करोड़ का बजट था जो नरेंद्र मोदी सरकार में छह हजार करोड़ का हो गया अनुसूचित वर्ग के बच्चों के छात्रवृत्ति लिए पूर्व सरकार में ग्यारह सौ करोड़ करोड़ का बजट था जो नरेंद्र मोदी सरकार में चाह हजार करोड़ का हो गया

स्मार्ट स्कूल एकलव्य योजना के माध्यम से चार सौ अड़तालिस स्कूलों का निर्माण अनुसूचित वर्ग के बच्चों के लिए सरकार कर रही है।विश्वकर्म योजना के तहत अठारह वर्गों को तेरह  हजार करोड़ का लोन देने का कार्य नरेंद्र मोदी सरकार ने किया

विधायक डॉक्टर नीरज बोरा ने कहा किभाजपा सरकार अनुसूचित जाति के विकास को प्राथमिकता देती है और उनके कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से निरंतर कार्यरत है  आज अनुसूचित वर्ग के लोग इस बात को भली भांति समझ गए हैं कि सरकार उनके हितों के प्रति गंभीर है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सभी का उत्थान कर रही है नीरज बोराने आवाहन किया कि विकास और जनकल्याण के कार्य इसी प्रकार चलते रहें इसके लिए एक बार पुनः नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी है

भाजपा प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह ने उत्तर  मंडल  चार में चमड़ी टोला मोहिबुल्लापुर फैजुल्लागंज में मानसिंह ने सरोजिनी नगर के पड़ी खेड़ा में पासी समाज बस्ती में आयोजित चौपाल व जनसंपर्क अभियान चलाया 

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि जनसंपर्क के दौरान नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने बस्ती के प्रमुख लोगों के घर जलपान भी किया चौपाल में महानगर महामंत्री राम अवतार कनौजिया अभियान संयोजक अभिषेक खरे अंशु मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता योगेश चतुर्वेदी पार्षद सी.बी सिंह अनुराग मिश्रा संतोष तेवतिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

कोई टिप्पणी नहीं