Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

रायबरेली अलीगढ़ सारथी एक समर्पित कर्मयोगी संस्था ने लगाया निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

 रायबरेली अलीगढ़ सारथी एक समर्पित कर्मयोगी संस्था ने लगाया निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर



अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल रायबरेली


पत्रकार संजय मिश्रा शिवगढ़ रायबरेली


अलीगढ़ जन-जन के कल्याण के लिए संकल्पित समाजसेवी संस्था सारथी-एक समर्पित कर्मयोगी द्वारा नेत्र ज्योति परीक्षण एवं नि:शुल्क चश्मा वितरण कैंप खेरेश्वर मंदिर के बराबर पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरिदासपुर पर आयोजित किया गया इस कैंप में विद्यालय के लगभग दो सौ सत्तर बच्चों की आँखों का परीक्षण नेत्र विशेषज्ञ डॉ. निमिषा गुप्ता द्वारा किया गया।यहां संस्था द्वारा जिन बच्चों की आंखों में किसी प्रकार की समस्या थी उन सभी बच्चों को दवाइयां भी वितरित की गई एवं जिन बच्चों की नेत्र ज्योति कमजोर थी उनके लिए संस्था ने चश्मा भी बनवा कर देने का संकल्प लिया है व शीघ्र ही उन सब बच्चों को संस्था द्वारा चश्मा प्रदान कर दिए जाएंगे।इस कार्यक्रम में  विद्यालय की प्रधानाचार्य अनीता कुमारी ने इस पुनीत कार्य के लिए संस्था का हृदय से आभार व्यक्त किया एवं संस्था के कार्य की बहुत प्रशंसा की इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष ललित मोहन नंदन द्वारा इसी प्रकार के सेवा कार्यों को जारी रखने का संकल्प दोहराया वहीं संस्था की संरक्षक मनोज वार्ष्णेय एवं गिनिशा वार्ष्णेय द्वारा संस्था के कार्यो पर प्रकाश डाला गया इस दौरान कार्यक्रम में संस्था के महामंत्री जय बाबू शर्मा कोषाध्यक्ष सचिन वार्ष्णेय संयुक्त महामंत्री विशाल वार्ष्णेय उपाध्यक्ष आशीष वार्ष्णेय संगठन मंत्री नवीन कुमार वीनू एवं संस्था की मातृशक्ति प्रकोष्ठ से अध्यक्ष नम्रता वार्ष्णेय महामंत्री खुशबू वार्ष्णेय कल्पना वार्ष्णेय निधि शर्मा गुंजन वार्ष्णेय मंजू वार्ष्णेय डोली वार्ष्णेय संजना वार्ष्णेय पूनम बघेल आभा शर्मा औऱ कृतिका वार्ष्णेय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

कोई टिप्पणी नहीं