रायबरेली अलीगढ़ महर्षि वाल्मीकि भगवान के प्रकटोत्सव पर चल रहे पखवाड़े के तहत जिला अस्पताल में रोगियों को किया गया फलों का वितरण
रायबरेली अलीगढ़ महर्षि वाल्मीकि भगवान के प्रकटोत्सव पर चल रहे पखवाड़े के तहत जिला अस्पताल में रोगियों को किया गया फलों का वितरण
अदिति न्यूज़ श्री न्यूज़ 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल रायबरेली
पत्रकार संजय मिश्रा शिवगढ़ रायबरेली
अलीगढ़ जिला मलखान सिंह अस्पताल में रोगियों को फल वितरण किए गए इस कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित औऱ महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रतिमा सिंह ने किया।इस दौरान यहां मलखानसिंह अस्पताल में फ़ल वितरण के दौरान जिलाध्यक्ष ठाकुर संतोष कुमार सिंह,महानगर अध्यक्ष अनवर अकील साहब के साथ महर्षि वाल्मीकि शोभा यात्रा कमेटी के संथापक श्योराज जीवन औऱ यात्रा कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष राजेश राज जीवन भी उपस्थित रहे आपको बता दें कि 28 सितम्बर से लेकर लगातार वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर चल रहे कार्यक्रमों की श्रंखला में फल वितरण करने के उपरान्त प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित ने कहाकि उन्हें खुशी है कि भगवान राम चन्द् को दुनिया में भगवान की गरिमा से विभूषित करने वाले भगवान वाल्मीकि के कार्यक्रमों में रोगियों को फल वितरण करके मेला कमेटी ने एक अच्छा पुण्य का कार्य किया है इस दौरान महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव बहन प्रतिमा सिंह ने कहा कि गर्भवती सीता माता को संरक्षण भगवान महर्षि वाल्मीकि ने नहीं दिया होता तो लव कुश पैदा नहीं होते औऱ रघुवंश ना होता उन्होंने कहा कि मेला कमेटी के अध्यक्ष विष्णु खरे मुख्य महासचिव राजू सोल्जर औऱ कार्यवाहक अध्यक्ष राज कुमार पंछी की टीम का संस्थापक व प्रदेशाध्यक्ष राजेश राज जीवन जी सहित सभी को बधाई देती है कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठाकुर संतोष कुमार सिंह रोगियों को फल वितरण कार्यक्रम की तहे दिल से प्रशंसा करते हुए कहा कि लोग कहते हैं जो राम को लाए हैं हम उनको लायेंगे जबकि राम को महर्षि वाल्मीकि लाए हैं जिनको चरणों में नतमस्तक होकर उन्हें नमन करते हैं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अनवर अकील ने भगवान वाल्मीकि जी के सम्बन्ध में संस्कृत के श्लोक सुना करके सभी को अचम्भित करते हुए कहा कि इतिहास बताता है कि हिन्दू धर्म के वह रक्षक भी थे जिनको सर झुका कर प्रणाम करते हैं इस अवसर पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रेखा शर्मा विंसेंट जोयल शमशुल खान नागेन्द्र प्रताप सिंह ठाकुर रिंचो सिंह कैलाश सिंह सीता शर्मा ताज मोहम्मद खान सागर सिंह तोमर ने भी अपने विचार रखे जबकि संस्थापक श्योराज जीवन ने सभी वरिष्ठ नेताओं के आगमन पर आगुंतकों का आभार प्रकट किया।इस अवसर पर यहां मुख्य संयोजक अनिल राज चौहानशिशुपाल सिंह महेन्द्र राठौर सुनील मुकेश चौहान मनीष मसीह सहित वरिष्ठ समस्त मेला पदाधिकारी गण उपस्थित रहे

Post a Comment