रायबरेली अलीगढ़ भाविप सुंदरम शाखा ने लगाया महिलाओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
रायबरेली अलीगढ़ भाविप सुंदरम शाखा ने लगाया महिलाओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल रायबरेली
पत्रकार संजय मिश्रा शिवगढ़ रायबरेली
अलीगढ़ भारत विकास परिषद सुंदरम शाखा के सेवा बस्ती स्वास्थ्य शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.रश्मि अग्रवाल ने बालिकाओं,महिलाओं और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ संबंधित समस्याओं का समाधान कियाइतना ही नहीं मासिक धर्म के दौरान परेज और क्या क्या सावधानी बरतनी चाहिए इस बात पर भी प्रकाश डाला गया।पूर्व में हिमोग्लोबिन टेस्ट के दौरान जिन महिलाओं का हिमोग्लोबिन कम था उन्हें डॉ.की सलाह पर आयरन की दवा का वितरण किया गया इसके साथ साथ कैल्शियम व मिनरल विटामिंस की दवा का और सैनिटरी नैपकिन का भी वितरण किया गया।इस दौरान सभी को स्वच्छता और ब्रेस्ट कैंसर के बारे में भी जानकारी दी गई औऱ उपस्थित सभी महिलाओं का ब्लड प्रेशर व डायबिटीज की जांच की गई इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष संजीव वार्ष्णेय,प्रांतीय उपाध्यक्ष सेवा रश्मि सिंह सचिव माधवी अग्रवाल डॉ. अक्षिता गर्ग महिला संयोजिका अर्चना कुलश्रेष्ठ औऱ कोषाध्यक्ष शशी शर्मा आदि मौजूद रहे

Post a Comment