पशुधन व दुग्ध विकास मंत्री ने अवारा पशुओ पर जारी किया फरमान
पशुधन व दुग्ध विकास मंत्री ने अवारा पशुओ पर जारी किया फरमान
उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा है कि एक नवंबर से 31 दिसंबर तक अभियान चलाकर निराश्रित गोवंश को आश्रय स्थल पर पहुंचाएंगे. इसके बाद गायों के कानों में एयरटैग लगाया जायेगा, अगर कोई एयर टैग निकाल देगा तो उसकी सूचना गांव का चौकीदार, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी और प्रधान से मिलने पर जो गाय किसान के खेत में, सड़क पर दिखाई देगी उसे काजी हाउस में बंद कराया जाएगा. फिर पशु क्रूरता अधिनियम में उस पशुपालक या किसान पर कार्रवाई होगी. सांड से दुर्घटना होने पर अगर किसी की मृत्यु हो जाती है तो ₹500000 दुर्घटना मुआवजा दिए जाने का प्रावधान किया गया है, पशु जितना नुकसान करेंगे उसकी भरपाई पशुपालक से की जाएगी. पशुपालक पर पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई भी की जाएगी/मण्डल कोर्डिनेटर राजकुमार सिंह की खास रिपोर्ट

Post a Comment