Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

लखनऊ युद्ध हथियारों से नहीं हौंसलों से जीते जाते हैं शिवाजी के जीवन से सीख लें युवा सशक्त राष्ट्र में निभाए अभूतपूर्व भूमिका डॉ. राजेश्वर सिंह

 लखनऊ युद्ध हथियारों से नहीं हौंसलों से जीते जाते हैं शिवाजी के जीवन से सीख लें युवा सशक्त राष्ट्र में निभाए अभूतपूर्व भूमिका  डॉ. राजेश्वर सिंह



अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली


संवाददाता प्रवीण सैनी लखनऊ 


डॉ. राजेश्वर सिंह ने ​जाणता राजा' के संदर्भ में आयोजित व्याख्यान में रखे अपने विचार शिवाजी के व्यक्तित्व नीतियों और जीवन प्रेरणादायी


लखनऊ देश का समग्र विकास तभी संभव है जब इसके नागरिक स्वस्थ हों इसलिए सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह जनता के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहते हैं उनके द्वारा क्षेत्र में बीस से अधिक ओपन एयर जिमों की स्थापना की जा चुकी है इसी क्रम में शनिवार को रायबरेली रोड स्थित ओमेक्स सिटी में डॉ. राजेश्वर सिंह ने ओपन एयर जिम का भी उद्घाटन किया ओमेक्स सिटी के रेजिडेंट एंड अलॉटीज़ एसोसिएशन द्वारा किए गए निवेदन को पूरा करते हुए उन्होंने यहां रहने वाले लोगों को ओपन एयर जिम की सौगात दी  इस नवनिर्मित जिम में विभिन्न प्रकार के अत्याधुनिक व्यायाम उपकरण लगाए गए है इस दौरान डॉ. राजेश्वर सिंह ने जनता के अनुरोध पर ओमेक्स सिटी के सम्मुख मार्ग का नवीनीकरण करने तथा हर सुविधा-संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया इसके लिए क्षेत्रीय जनता ने सरोजनीनगर विधायक का आभार जताया

इसके उपरांत डॉ. राजेश्वर सिंह ने दिव्य प्रेम सेवा मिशन व लखनऊ ओमेक्स सिटी रेजिडेंट एंड अलॉटीज़ एसोसिएशन आरडब्ल्यूए के तत्वाधान में आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित ऐतिहासिक महानाट्य जाणता राजा' के संदर्भ में व्याख्यान में अपने विचार रखे शिवाजी महाराज की साहस-वीरता कुशल राज्य नीति और युद्ध रणनीतियों पर चर्चा करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि देश में जब मुगला शासकों का आतंक चरम पर सामूहिक धर्मांतरण  लूट-मार से जनता पीड़ित थी तब छत्रपति शिवाजी महाराज ने मातृभूमि की रक्षा के लिए सोलह वर्ष की आयु में ही तलवार उठाई और दुश्मनों का निडरता से सामना कर परास्त किया  उन्होंनें मात्र दस हजार मराठों के साथ बीजापुर के आदिलशाह इनायत खान करतलब खान शाइस्ता खाना जैसे मुगलों को शिकस्त दी छत्रपति शिवाजी महाराज महान योद्धा वीरता के अजेय प्रतीक और एक कुशल शासक थे उनका मानना था कि युद्ध हथियारों से नहीं हौंसलों से जीते जाते हैं 


कार्यक्रम में अपने संबोधित देते हुए उन्होंने कहा कि इतिहास केवल ज्ञान नहीं अंतरात्मा को प्रकाशित करने का माध्यम है युवाओं को प्रेरित करने के लिए उन्हें देश के योद्धओं महापुरूषों स्वतंत्रता सेनानियों की वीर गाथााओं की बारे में बताना महत्वपूर्ण है  युवा एक पत्ते की तरह है जब तक उन्हें अपनी जड़ों के बारे में नहीं पता होगा जब तक उन्हें मजबूती नहीं मिलेगी  छत्रपति शिवाजी ने जमीदारी प्रथा को समाप्त किया और किसानों को जमीन का मालिक बनाया उन्हें बीज व मवेशी उपलब्ध कराए, जल संरक्षण के लिए बांधों तथा मंदिरों का निर्माण कराया युवा जितना उनके बारे में जानेंगे उतना राष्ट्रसेवा के प्रति प्रेरित होंगे छत्रपति शिवाजी के लिए सबसे पहले राष्ट्रभक्ति थी उन्होंने कहा था कि सर्वप्रथम राष्ट्र फिर गुरु फिर माता-पिता फिर परमेश्वर अतः पहले खुद को नहीं राष्ट्र को देखना चाहिए 


इस दौरान दिव्य प्रेम सेवा मिशन अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम ने कहा कि डॉ. राजेश्वर सिंह बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं देश के सभी विधायकों और सांसदों में ​डॉ. राजेश्वर सिंह सबसे अनमोल हैं ओमैक्स सिटी ​रेसिडॅटवेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहा कि डॉ. राजेश्वर​ सिंह की उपस्थिति मात्र से ही वातावरण सकारात्मक हो जाता है वो जो भी कहते हैं समय पर करते हैं  वो निरंतर जनसेवा के पथ पर इसी तरह प्रगति करते रहें यही हमारी मंगलकामना है  जाणता राजा आयोजित समिति ​के सहप्रभारी शतरुद्र प्रताप सिंह ने कहा कि डॉ. राजेश्वर सिंह हम सभी के लिए प्रेरणा के स्त्रोत हैं

इस कार्यक्रम में लखनऊ महानगर संयोजक मृत्युंजय प्रताप लखनऊ ओमेक्स सिटी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव अभिषेक द्विवेदी संगठन मंत्री जगजीत सिंह भाजपा मंडल महामंत्री पुष्कर शुक्ला भाजपा वरिष्ठ नेता शिवशंकर सिंह समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही

कोई टिप्पणी नहीं