रायबरेली अलीगढ़ दबंगों के कहर से बचने के लिए तालाब में कूदी महिला
रायबरेली अलीगढ़ दबंगों के कहर से बचने के लिए तालाब में कूदी महिला
क्वार्सी क्षेत्र में प्लाट पर अवैध कब्जे का है मामला
अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल रायबरेली
पत्रकार संजय मिश्रा शिवगढ़ रायबरेली
अलीगढ़ थाना क्वार्सी इलाके में प्लॉट पर अवैध कब्जे का विरोध करने पर दबंगों ने महिला की जमकर पिटाई कर दी,वहीं दबंगों की पिटाई से बचने के लिए महिला तालाब में कूद गई और अपनी जान बचाई।इधर इस घटना को देखकर क्षेत्रीय लोग एकत्रित हो गए और इलाका पुलिस को सूचना कर दी औऱ घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बमुश्किल महिला को तालाब से निकालकर उसकी जान बचाई है खास बात ये है कि इस दौरान क्षेत्रीय लोग मूकदर्शक बनकर तमाशा देखते नजर आए हैं जबकि पुलिस ने महिला को बचाते हुए प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक महिला के प्लॉट पर कुछ दबंग अवैध कब्जा करना चाहते हैं पीड़ित महिला के मुताबिक आज दोपहर ये दबंग महिला के प्लॉट पर कब्जा करने पहुंचे औऱ जैसे ही महिला को जानकारी हुई तो वह अवैध कब्जे का विरोध करने पहुंची तो दबंगों ने महिला के साथ जमकर मारपीट कर दी जिसके बाद दबंगों की पिटाई से बचने के लिए महिला तालाब में कूद गई और अपनी जान बचाई आपको बता दें कि फिलहाल पुलिस ने महिला को बचा लिया है और पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है

Post a Comment