लखनऊ उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिले श्री दिगम्बर जैन महासमिति के पदाधिकारी
लखनऊ उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिले श्री दिगम्बर जैन महासमिति के पदाधिकारी
अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
संवाद दाता प्रवीण सैनी
राजीव जैन ने दिया अलीगढ़ आने का न्योता
अलीगढ़ शनिवार को राजभवन रोड लखनऊ स्थित आवास पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से श्री दिगम्बर जैन महासमिति के प्रान्तीय महामंत्री राजीव जैन प्रान्तीय संयोजक मुनेश जैन प्रान्तीय मीडिया प्रभारी मयंक जैन एवं वैभव जैन ने मुलाकात की।इस दौरान आगामी पंद्रह अक्टूबर को अलीगढ़ मे होने जा रहे श्री दिगम्बर जैन महासमिति के भव्य शपथ ग्रहण समारोह के लिए उनसे भेंट हुई जबकि इस कार्यक्रम मे प्रदेश के मुख्य जिलों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।वहीं कार्यक्रम में प्रांतीय स्तर के पदाधिकारी औऱ कार्यकारिणी सदस्यों मंडल स्तर के पदाधिकारी एवं इकाई स्तर के पदाधिकारी के साथ ही महिला प्रकोष्ठ की प्रांत मंडल की इकाई के पदाधिकारीयों को शपथ ग्रहण श्री दिगंबर जैन महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.मणिन्द्र जैन एवं महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष शीला डोडिया द्वारा दिलाई जाएगी इसके साथ ही जैन समाज के एवं सर्व समाज के युवा एवं सफल समाजसेवियों को भी सम्मानित किया जाएगा साथ ही सामाजिक धर्म से संबंधित रचनात्मक कार्यों के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्यक्रम भी विवरण दिया जाएगा सूत्रों की मानें तो महावीर भगवान के पच्चीस सौ पचास का निर्वाण महोत्सव जोकि बारह नवंबर दो हजार तेईस से एक नवंबर दो हजार चौबीस तक चलेगा उसका भी आगाज इस कार्यक्रम में किया जाएगा।वहीं उपमुख्यमंत्री ने कार्यक्रम मे आने का आश्वासन दिया औऱ कहा कि वे जब भी अलीगढ़ आयेंगे जैन समाज से मुलाकात अवश्य करेंगे

Post a Comment