Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

लखनऊ राजधानी के सांसद तथा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अट्ठाइस अक्टूबर को दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे राजधानी

 लखनऊ  राजधानी के सांसद तथा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अट्ठाइस अक्टूबर को  दो दिवसीय दौरे पर  पहुंचेंगे राजधानी



 संसदीय क्षेत्र में पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे निरीक्षण तथा करेगे लोगो से मुलाकात


अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली


संवाददाता प्रवीण सैनी लखनऊ रायबरेली 


लखनऊ से सांसद देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार  को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचेंगे। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह  का दो  दिवसीय दौरे पर शनिवार अपराह्न  एक बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर आगमन होगा एयरपोर्ट से रक्षा मंत्री सीधे सदर बाजार जाएंगे और महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में वाल्मीकि  की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे । इसके उपरांत अपराह्न दो बजे आरएमएल परिकल्प भवन इरिगेशन तेलीबाग जाएंगे और वहां संकटा प्रसाद सिंह  की जन्मशताब्दी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे

इसके उपरांत रक्षा मंत्री सवा  चार बजे  रुचि खंड शारदा नगर स्थित सेंट जोसेफ स्कूल पहुंचेगे और वहां आयोजित बुंदेली दशहरा मिलन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे कार्यक्रम के उपरांत कालिदास मार्ग स्थित आवास  जाएंगे


अगले दिन उन्नतीसअक्टूबर रविवार को रक्षा मंत्री प्रातः डेढ़ बजे आलमबाग गुरुद्वारा जाएंगे और  गुरु ग्रंथ साहिब प्रकाश उत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे कार्यक्रम के उपरांत कालिदास मार्ग वापस जाएंगे और आवास से अपराह्न साढ़े तीन बजे लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और चार बजे इंदौर के लिए रवाना हों जायेंगे

कोई टिप्पणी नहीं