रायबरेलीअलीगढ़ में होगा प्रथम शारीरिक फिटनेस एवं मांसपेशियों का शक्ति प्रदर्शन मेला
रायबरेलीअलीगढ़ में होगा प्रथम शारीरिक फिटनेस एवं मांसपेशियों का शक्ति प्रदर्शन मेला
अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल रायबरेली
पत्रकार संजय मिश्रा शिवगढ़ रायबरेली
विजेताओं को मिलेगी हजारों की नगद धनराशि
योग्यतानुसार मिलेंगी प्राइवेट सेक्टर में नौकरी
अलीगढ़ यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के तकनीकी सहयोग एवं फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत एस. आर.आई.स्पोर्ट्स हेल्थ जिम और एजुकेशन अवैकनिंग सोसायटी द्वारा जीटी रोड स्थित टाइगर फार्म हाउस में आगामी छह नवंबर 2023 को एमक्यू क्लासिक बॉडी बिल्डिंग पावरलिफ्टिंग क्लासिक वेट लिफ्टिंग एवं पंजा कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में टाइगर फार्म हाउस पर जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव मजहर उल कमर की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई इस आयोजन के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए भगत सिंह बाबा एवं दीपक शर्मा ने बताया कि प्रदेश में पहली बार इस प्रकार की अनूठी खेल प्रतियोगिता मेला में एमक्यू क्लासिक बॉडीबिल्डिंग पावरलिफ्टिंग,वेट लिफ्टिंग एवं पंजा कुश्ती की एक दिवसीय प्रतियोगिता होगी।इतना ही नहीं प्रतियोगिता में विजेताओं को लगभग हजारों रुपए धनराशि के रूप में वितरित किये जाएगे तथा सभी प्रथम विजेताओं को एसआरआई गोद लेगी जिसमें उनके आधुनिक ट्रेनिंग अभ्यास की सुविधा अलीगढ़ से बाहर जाने हेतु आर्थिक सहायता,किट,ट्रैक शूट सहित स्कॉलरशिप आदि की पूरी व्यवस्था संगठन द्वारा निशुल्क एवं सेवा भाव से किया जाएगा।इस मेला रूपी शक्ति प्रदर्शन वाले खेल प्रतियोगिता में देश का कहीं का कोई भी खिलाड़ी भाग ले सकता है।इस दौरान अध्यक्षता कर रहे मजहर उल कमर ने यहां उपस्थित युवा खिलाड़ियों एवं जिम संचालकों को खेल के लिए समर्पित होकर सेवा भाव से कार्य करने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि अगर यहां उपस्थित ये पांच दर्जन युवा एकजुट होकर इस शक्ति वाले खेल के लिए कार्य करने की ठान ले तो उत्तर प्रदेश ही नहीं अपितु देश के खेल संगठन एवं खिलाड़ी आपका अनुसरण ही नही बल्कि अलीगढ़ के खिलाड़ियों को अपना आदर्श मानेंगे इस बैठक में रिज़वान अहमद मुजाहिद असलम कपिल सेंगर विवेक गौतम एडवोकेट नवीन कुमार बिट्टूमास्टर अरुण कुमार,हरकेश चौधरी अभय सिंह पार्षद विनीत यादव राजू बंटी मेराज गुलजार प्रवीण कुमार अर्पित ठाकुर अनमोल ठाकुर आदि लोगों ने सफल आयोजन हेतु अपने विचार रखते हुए हर प्रकार के सहयोग की बात कही

Post a Comment