Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

लखनऊ किसानो के मसीहा थे महेन्द्र सिंह टिकैत - अजय चौहान

 लखनऊ किसानो के मसीहा थे महेन्द्र सिंह टिकैत - अजय चौहान



अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली 


संवाद दाता प्रवीण सैनी लखनऊ


जनपद बागपत में प्रसिद्ध किसान नेता महेन्द्र सिंह टिकैत की जयंती को बड़ें ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला पंचायत बागपत के पूर्व सदस्य व प्रमुख समाजसेवी अजय चौहान ने बताया कि महेन्द्र सिंह टिकैत एक महान शख्सियत के धनी व्यक्ति थे  उन्होंने जीवन पर्यन्त किसानों के हितो के लिए संघर्ष किया  उन्होंने किसानों की जायज मांगो को पूरा कराने के लिए रैलियां निकाली धरना-प्रदर्शन किये जिसके लिए उनको कई बार जेल भी जाना पड़ा  लेकिन उन्होंने कभी कदम पीछे नही हटाये और निस्वार्थ भाव से किसानों की सेवा करते रहे उन्होंने हर कदम पर किसानों का साथ दिया जिस कारण उनको किसानों का मसीहा कहा जाने लगा  ना सिर्फ किसान जो भी व्यक्ति इंसाफ मांगने के लिए उनके दर पर आया  उन्होंने अविलम्ब उस व्यक्ति की सहायता की। महेन्द्र सिंह टिकैट सभी धर्मो का आदर व सम्मान करते थे जात-पात ऊॅंच-नीच छोटा-बड़ा जैसे शब्द उनकी वर्णमाला में थे ही नही  अजय चौहान ने बताया कि महेन्द्र सिंह टिकैत ने दहेज प्रथा कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराईयों को समाज से उखाड़ फैकने के लिए जीवन पर्यन्त प्रयास किये  बेटे और बेटियों में अन्तर ना करे और सभी शिक्षित हो इसके लिए लोगों को जागरूक किया  वह एक महान देशभक्त थे और जब भी देश पर संकट आया उन्होंने आगे बढ़कर देश की सेवा की बताया कि महेन्द्र सिंह टिकैत जैसी शख्सियतें लोगों के दिलो में रहा करती है वह कभी मरा नही करती। अजय चौहान ने लोगों से महेन्द्र सिंह टिकैत के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही

कोई टिप्पणी नहीं