लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल द्वारा अटल बिहारी वाजपेई डिग्री कालेज के नवनिर्मित बहुउद्देश्यीय हॉल का किया गया लोकार्पण
लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल द्वारा अटल बिहारी वाजपेई डिग्री कालेज के नवनिर्मित बहुउद्देश्यीय हॉल का किया गया लोकार्पण
अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
संवाददाता प्रवीण सैनी लखनऊ
महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी के द्वारा सुरेंद्र नगर इस्माइलगंज में स्थित इंडियनऑयल सी.एस. आर. मद से निर्मित अटल बिहारी बाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज के बहुउद्देश्यीय हॉल का लोकार्पण किया गयाकॉलेज के प्राचार्य एवं इंडियनऑयल के अधिकारियों द्वारा महापौर की का स्वागत पुष्पगच्छ भेंट कर किया गया इस दौरान लोकार्पण पत्थर से पर्दा हटाकर और रिबन काट कर हॉल का उद्घाटन मा. महापौर जी ने किया
मा. महापौर ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि पैंतीस लाख रुपये की लागत से तैयार तमाम अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ये बहुउद्देश्यीय हॉल निश्चित रूप से छात्र एवं छात्राओं के लिए सुविधाजनक साबित होगा इस सुअवसर पर उन्होंने सभी छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा हेतु प्रेरित किया और सभी का उत्साहवर्धन किया साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं
उक्त आयोजन में डॉ सुभाष चंद्र पांडे प्राचार्य अटल बिहारी बाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज राजेश सिंह कार्यकारी निदेशन राज्य प्रमुख इंडियनऑयल उत्तर प्रदेश श्रमती दीपाली पांडे महाप्रबंधक मानव संसाधन इंडियनऑयल उत्तर प्रदेश बीएल पाल वरिष्ठ प्रबंधक मानव संसाधन सीएसआर इंडियनऑयल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे

Post a Comment