लखनऊ यूपी में सप्ताह भर रह सकता है बिजली संकट कई विद्युत उत्पादन इकाइयां ठप कई घंटे की रही हैं अतिरिक्त कटौती
लखनऊ यूपी में सप्ताह भर रह सकता है बिजली संकट कई विद्युत उत्पादन इकाइयां ठप कई घंटे की रही हैं अतिरिक्त कटौती
अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
संवाददाता प्रवीण सैनी लखनऊ
उत्तर प्रदेश में करीब सप्ताह भर बिजली संकट बरकरार रहेगा ग्रामीण इलाकों में पांच से छह घंटे कटौती हो सकती है करीब छह घंटे मुख्य आपूर्ति ठप होने का मतलब है कि संबंधित क्षेत्र में लोकल फाल्ट और अन्य कार्यों को मिलाकर दस घंटे से ज्यादा बिजली नहीं मिल पाएगी क्योंकि जब अठारह घंटे बिजली आपूर्ति का दावा किया जाता है तो ज्यादातर ग्रामीण इलाके में दस से पंद्रह घंटे ही बिजली मिल पाती है
प्रदेश की चार उत्पादन इकाइयों में रविवार शाम गड़बड़ी आ गई है दो इकाइयों में बॉयलर में गड़बड़ी आई है तो एक इकाई में अन्य तकनीकी खराबी बताई जा रही है इसी तरह एक इकाई में कोयले की आपूर्ति कम होने की वजह से उत्पादन ठप हुआ है ऐसी स्थिति में राज्य में होने वाले कुल उत्पादन में करीब ढाई हजार मेगावाट की गिरावट आ गई है
इस दौरान बिजली की खपत करीब 21000 मेगावाट है लेकिन मंगलवार को उमस बढ़ाने की वजह से यह खपत 24000 मेगावाट तक जा सकती है एक तरफ जहां घरेलू उत्पादन कम हुआ है तो दूसरी तरफ खपत बढ़ गई है इन हालात को देखते हुए पावर कॉरपोरेशन ने कटौती शुरू कर दी है सोमवार को अधिकृत रूप से कुछ इलाकों में डेढ़ से दो घंटे तो कुछ इलाकों में तीन घंटे तक बिजली कटौती की गई है प्रदेश में करीब एक सप्ताह तक बिजली संकट बना रह सकता है। हर रोज पांच से छह घंटे बिजली कटौती हो सकती है

Post a Comment