Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

लखनऊ नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में महिलाओं ने प्रधानमंत्री मोदी को आभार जताया

 लखनऊ नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में महिलाओं ने प्रधानमंत्री मोदी को  आभार जताया



अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली


संवाददाता प्रवीण सैनी लखनऊ 


पश्चिम विधानसभा में आज नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया  सम्मेलन को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए जो काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया वह पिछले  सालों में नहीं हुआ था। भाजपा सरकार में महिलाओं को पूरा सम्मान मिल रहा है  कहा कि महिलाओं के लिए बचत खाता खुलवाना महिलाओं के नाम राशन कार्ड मातृशक्ति के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए उज्ज्वला योजना देश की लाखों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के जरिए स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्वावलंबी बनाया

 इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने कहा पिछले पच्चीस वर्षों से महिलाओं की भागीदारी के विधेयक को पास कर लागू करने में पिछली सरकारों ने रुचि नहीं दिखाई लेकिन हमारी सरकार ने महिलाओं के लिए सीटों के आरक्षण का विधेयक पास कर हमारी बहनों का मान बढ़ाने का कार्य किया है

महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने महिला आरक्षण विधेयक संसद में पास करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए  कहा कि विधेयक पास होने से लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा इस उपहार के लिए विधानसभा स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाएं प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त कर रही हैं

महापौर सुषमा खर्कवाल ने भी सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाएं बताते हुए कहा कि सरकार हर क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढ़ा रही है

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि बुद्धेश्वर चौराहे के समीप डीबी एल लांन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर उपाध्यक्ष जया शुक्ला नगर अध्यक्ष सीता नेगी अंजनी श्रीवास्तव घनश्याम अग्रवाल सत्येंद्र सिंह  अर्चना साहू  पार्षद रेखा सिंह  रजनी गुप्ता कौमुदी त्रिपाठी रोशनी रावत  गौरी सांवरिया कमलेश देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही

कोई टिप्पणी नहीं