मीडिया संस्थानों पर हो रही कार्यवाही को लेकर कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन
मीडिया संस्थानों पर हो रही कार्यवाही को लेकर कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन
अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल रायबरेली
पत्रकार संजय मिश्रा शिवगढ़ रायबरेली
जिला कांग्रेस कमेटी ने जनपद मुख्यालय पर महामहिम राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित एक ज्ञापन एसीएम बीके मिश्रा को सौंपा।इस दौरान जिलाध्यक्ष ठा.संतोष सिंह जादौन ने कहा कि भाजपा अंग्रेजों की तरह आवाज उठाने वालों को जेल भेज रही जोकि लोकतंत्र की मर्यादा का हनन है उन्होंने कहा कि मीडिया के सभी संस्थान देश भर की सूचनाओं को निष्पक्ष भाव से प्रसारित करते हैं लेकिन वर्तमान सरकार मीडिया से जुड़े संस्थानों की निष्पक्ष आवाज को दबाने का कार्य कर रही है उन्होंने कहा कि विभिन्न मीडिया संस्थानों पर हो रही कार्यवाही इसका जीता जागता हुआ उदाहरण है।जिलाध्यक्ष ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार विपक्ष की और जनता की आवाज को दबाने का काम कर रही है खास बात ये है कि इस ज्ञापन के माध्यम से मीडिया संस्थानों पर हो रही कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की है इस मौके पर यहां पूर्व मंत्री श्योराज जीवन पं.रमेश शर्मा महानगर अध्यक्ष अनवर अकील उपाध्यक्ष शेरपाल सिंह सविता ठा. नागेंद्र पाल सिंह सागर सिंह तोमर सीता शर्मा डॉ.जमीर समसुल खान ठा.अमित सिंह गौरव चौधरी कैलाश गौतम औऱ विंसेंट जोयल आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे

Post a Comment