देवरिया जैसी घटना कानपुर में, जमीनी विवाद में नर संघार
देवरिया जैसी घटना कानपुर में, जमीनी विवाद में नर संघार
कानपुर देहात के शाहजहांपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो सगे भाइयों सत्य नारायण विश्वकर्मा और रामवीर विश्वकर्मा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
5 सितंबर की रात 11 बजे मोहन शुक्ला और उनके परिवार के लोग कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे, रामवीर के परिवार पर हमला कर दिया। बीच बचाव में रामवीर के भाई सत्यनारायण आ गए।
हमलावरों ने ताबड़तोड़ प्रहार किया। दोनों भाइयों की हत्या कर दी। बाकी रामवीर की पत्नी, बेटी, बेटा घायल हैं, हैलेट हॉस्पिटल में भर्ती हैं।
एसपी ने कहा, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही है। हमले के वक्त हमलावर नशे में थे।मण्डल कोर्डिनेटर राजकुमार सिंह की खास रिपोर्ट

Post a Comment