Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

रायबरेलीई-केवाईसी कराये बिना नहीं मिलेगा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ

 रायबरेलीई-केवाईसी कराये बिना नहीं मिलेगा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ



अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल रायबरेली


पत्रकार संजय मिश्रा शिवगढ़ रायबरेली 


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत पंजीकृत लाभार्थियों को प्रति वर्ष छह हजार रूपये दो हजार रूपये की तीन किश्तें सीधे लाभार्थियों के खाते में भारत सरकार द्वारा स्थानान्तरित की जाती है वर्तमान में शासन द्वारा योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त कर रहें समस्त लाभार्थियों को ई-केवाईसी कराया जाना अनिवार्य कर दिया गया है यह जानकारी उप कृषि निदेशक ने देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की आगामी पंद्रह वीं किश्त का भुगतान उन्हीं लाभार्थियों को प्राप्त होगा जिन्होंनें अपनी ई-केवाईसी पूर्ण करा ली हैं। लाभार्थी अपना ई0के0वाई0सी0 जन सेवा केन्द्र से आधार बेस्ड ओटीपी के द्वारा अथवा अपनें क्षेत्र के कृषि विभाग के कर्मचारी अथवा सम्बन्धित ग्राम पंचायत सहायक/रोजगार सेवक से सम्पर्क कर फेसियल ई0के0वाई0सी0 करा सकतें हैं। इसके अतिरिक्त भूलेख अंकन व बैंक खाते का आधार लिंक होना भी अनिवार्य है जिसके लिये लाभार्थी अपना तहसील द्वारा जारी किये गये खतौनी की छाया प्रति कृषि विभाग के कर्मचारी के माध्यम से उप कृषि निदेशक कार्यालय मंझनपुर में उपलब्ध करा दें तथा बैंक खाते को आधार से लिंक करायें अथवा इण्डिया पोस्ट पेमेन्ट बैंक में खाता खुलवायें

कोई टिप्पणी नहीं