रायबरेली अलीगढ़ श्री दिगम्बर जैन महासमिति उत्तर प्रदेश का प्रथम शपथ ग्रहण समारोह पन्द्रह को
रायबरेली अलीगढ़ श्री दिगम्बर जैन महासमिति उत्तर प्रदेश का प्रथम शपथ ग्रहण समारोह पन्द्रह को
अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल रायबरेली
पत्रकार संजय मिश्रा शिवगढ़ रायबरेली
अलीगढ़ श्री दिगम्बर जैन महासमिति की प्रेस वार्ता का शुक्रवार को महानगर के आगरा रोड स्थित एक होटल में आयोजन किया गया जिसमें समिति के प्रांतीय महामंत्री राजीव जैन ने बताया कि जैन समाज की अग्रणी संस्था श्री दिगम्बर जैन महासमिति का प्रथम उत्तर प्रदेश प्रान्तीय का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन पन्द्रह अक्टूबर दिन रविवार को जय शंकर धर्मशाला जी.टी. रोड पर दोपहर साढ़े बारह बजे से किया जा रहा है समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायन सिंह होंगे और इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व एमएलसी जगवीर किशोर जैन करेंगे इसके अलावा दीप प्रज्वलन कर्ता विधायक ठाकुर जयवीर सिंह होंगे और वहीं अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में यहां सांसद सतीश गौतम एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह विधायक अनिल पराशर एमएलसी डॉ.मानवेन्द्र प्रताप सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष किशनपाल सिंह औऱ महानगर अध्यक्ष ई.राजीव शर्मा पधार रहे है राजीव जैन के अनुसार कार्यक्रम में समिति के राष्ट्रीय अध्य्क्ष डॉ.मणिंद्र जैन दिल्ली महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्षा शीला जैन डोडिया जयपुर के अलावा आगरा मुरादाबाद वाराणसी मैनपुरी एटा औऱ बदायूं समेत अन्य जिलों से लोग पधार रहे हैसमारोह मे सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्रों मे सराहनीय कार्य करने वाले महानुभावों को उनके द्वारा किये गये कार्यो के लिए सम्मानित किया जायेगा एवं भगवान महावीर का पच्चीस सौ पचास वां निवार्ण महोत्सव पूरे देश से धार्मिक एवं सामाजिक कार्यो की गतिविधियों के साथ मनाया जायेगा इसके अलावा अहिंसा रथ के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ मे उदघाटन कराकर पूरे प्रदेश में भगवान महावीर के संदेशो को जन जन तक पहुँचाने एवं प्रचार प्रसार किया जायेगा इस प्रेस वार्ता में यहां पर प्रान्तीय मीडिया प्रभारी मयंक जैन प्रान्तीय संयोजक मुनेश जैन सह संयोजक अंशुल जैन महिला प्रकोष्ठ की प्रान्तीय महामंत्री पूर्वी जैन प्रान्तीय कोषाध्यक्ष गरिमा जैन उपस्थित रहे

Post a Comment