नैनीताल जनपद में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में समाई मैक्स, सात लोगों की मौके पर ही मौत
नैनीताल जनपद में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में समाई मैक्स, सात लोगों की मौके पर ही मौत
श्री न्यूज 24
सुरेंन्द्र सैनी रामनगर संवाददाता
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में शुक्रवार की सुबह ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में शुक्रवार की सुबह एक टैक्सी वाहन के खाई में गिरने से सात लोगों के मरने की आशंका है। साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हालांकि,वाहन में कितने लोग सवार है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। नैनीताल जिले में ओखलाकांडा ब्लॉक के डाल कन्या और छीडाखान के समीप जीप खाई में गिरी। जीप में कितने लोग सवार थे अभी पता नहीं चल सका है, ग्रामीणों के अनुसार कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। खबर लिखे जाने तक जिला प्रशासन घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाया है। ग्रामीणों ने तहसीलदार को सूचित किया कि सुबह पी.आर.डी. जवान ने सूचना दी की पतलोट से लगभग 2-3 किलोमीटर दूर मीहार मोटर मार्ग पर डालकन्या निवासी राजू पनेरू की पिकअप रोड से नीचे गिर गयी है।
Post a Comment