Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

नई दिल्ली भारत लाया जाएगा भारत का मोस्ट वांटेडआतंकी सरगना हाफिज सईद मुंबई हमले का है मास्टरमाइंड

 लखनऊ  नई दिल्ली भारत लाया जाएगा भारत का मोस्ट वांटेडआतंकी सरगना हाफिज सईद मुंबई हमले का है मास्टरमाइंड



अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली


संवाददाता प्रवीण सैनी लखनऊ 



नई दिल्ली आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मुखिया हाफिज सईद को अब पाकिस्तान से भारत लाने की तैयारी हो रही है ताकि हाफिज सईद को उसके कर्मों की सजा उसे दी जा सके।भारत सरकार ने हाफिज सईद के प्रत्यर्पण के लिए पाकिस्तान को संबन्धित दस्तावेज़ भेजे हैं भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आज यह जानकारी दी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि संबंधित व्यक्ति हाफिज सईद भारत में कई मामलों में वांछित है वह संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादी भी है इस संबंध में हमने पाकिस्तान सरकार से उसे भारत को सौंपने के लिए कहा है ताकि एक विशेष मामले में उसके खिलाफ अदालत में ट्रायल किया जा सके उसके प्रत्यर्पण के लिए सहायक दस्तावेज पाकिस्तान को भेजे हैं बागची ने कहा कि हम उन सभी गतिविधियों को चिह्नित कर रहे हैं, जिनके लिए वह वांछित है

बता दें कि हाफिज सईद आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मुखिया है हाफिज सईद अपने लश्कर आतंकियों के साथ आए दिन भारत को दहलाने की साजिश रचता रहता है इससे पहले भी हाफिज सईद भारत में तमाम आतंकी साज़िशों में शामिल रहा है खासकर 26/11 मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड के तौर पर हाफिज सईद विख्यात है।साल दो हजार आठ में हाफिज सईद ने ही मुंबई में आतंकी हमलों की साजिश की थी और अपने आतंकी भेजकर मुंबई में जगह-जगह गोलीबारी और बम धमाके करवाए थे जिससे पूरा भारत दहल उठा था इसमें डेढ़  सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी मरने वालों में विदेशी नागरिक भी थे हाफिज सईद को यूएन ने भी अंतर्राष्ट्रीय आतंकी घोषित कर रखा है

कोई टिप्पणी नहीं