Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

मध्य प्रदेश में मुख्य मंत्री मोहन यादव के नाम का ऐलान होते ही उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर शहर में बजे ढोल-नगाड़े

 लखनऊ मध्य प्रदेश में मुख्य मंत्री  मोहन यादव के नाम का ऐलान होते ही उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर शहर में बजे ढोल-नगाड़े



अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली


संवाददाता प्रवीण सैनी लखनऊ 


मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव का नाम घोषित होते ही उनके करीबी और समर्थकों में जश्न का माहौल है ये जश्न सिर्फ मध्य प्रदेश तक ही सीमित नहीं है बल्कि उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में भी जश्न का माहौल है मोहन यादव की ससुराल उत्तर प्रदेश के जिला सुल्तानपुर के गांव कुर्रा दड़वा में है

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव का नाम घोषित होते ही उनके समर्थकों में जश्न का माहौल है ये जश्न सिर्फ मध्य प्रदेश तक ही सीमित नहीं है बल्कि उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में भी जश्न का माहौल है.और हो भी क्यों न सुल्तानपुर में मोहन यादव का ससुराल जो है जी हां  मोहन यादव की शादी उत्तर प्रदेश के जिला सुल्तानपुर के गांव कुर्रा दड़वा में हुई है  जिसे वर्तमान में मोहल्ला डिहवा विवेकानंद नगर के नाम से जाना जाता है मोहन यादव के ससुर 

ब्रह्मादीन यादव के कुल तीन बेटे और एक बेटी हैं. उनके बेटों का नाम रामानंद यादव सदानंद यादव और विवेकानंद यादव है और उनकी इकलौती बेटी का नाम सीमा यादव है मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव सीमा यादव के ही पति हैं 

छी याननब्बे वर्ष के ब्रह्मदीन यादव की शिक्षा मुंबई से हुई है और इन्होंने मध्य प्रदेश के रीवा जिले में नौकरी की है ब्रह्मादीन यादव   प्रधानाध्यापक के पद से रिटायर हुए इनके बड़े बेटे रामानंद यादव इंडियन एयरफोर्स से रिटायर हो चुके हैं  इनके दूसरे बेटे सदानंद यादव मध्य प्रदेश के रीवा में जॉब करते हैं और तीसरे बेटे विवेकानंद यादव सुल्तानपुर के सरस्वती विद्या मंदिर में अध्यापक हैं आपको बता दें कि सीमा यादव ने  रीवा से भूगोल से एमए किया है  उज्जैन में मोहन यादव की शादी सीमा यादव से हुई थी

कोई टिप्पणी नहीं