लखनऊ राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ नेता गणों के साथ लखनऊ में मन की बात कार्यक्रम सुना
लखनऊ राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ नेता गणों के साथ लखनऊ में मन की बात कार्यक्रम सुना
अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
संवाददाता प्रवीण सैनी लखनऊ
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज रविवार को लखनऊ महानगर के सरोजिनी नगर दक्षिण एक मंडल की बूथ संख्या एक सौ छी हाट्टर पर ट्रांसपोर्ट नगर स्थित होटल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अत्यंत लोकप्रिय मन की बात कार्यक्रम का एक सौ आठ वां संस्करण सुना
मन की बात कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र भेंटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का और क्षेत्रीय विधायक राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया
मन की बात कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह मंत्री सुरेश खन्ना राज्यसभा सांसद डॉक्टर दिनेश शर्मा अशोक वाजपेयी बृजलाल महापौर सुषमा खर्कवाल नीरज सिंह एमएलसी डॉ महेंद्र सिंह मुकेश शर्मा प्रदेश महामंत्री संजय राय सुभाष यदुवंश क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा सहित पार्टी के अन्य प्रदेश पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे
इससे पहले मुख्यमंत्री समेत अन्य नेताओं ने पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का एयरपोर्ट पर स्वागत किया
लखनऊ एयरपोर्ट आगमन पर हजारों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा और ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया
Post a Comment