लखनऊ कुकरैल स्थित अकबर नगर में चल रहे ध्वस्तीकरण को रोकने की मांग
लखनऊ कुकरैल स्थित अकबर नगर में चल रहे ध्वस्तीकरण को रोकने की मांग
अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
संवाददाता प्रवीण सैनी लखनऊ
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव व पार्षद मुकेश सिंह चौहान एवं उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस मध्य जोन की अध्यक्ष व पार्षद दल की नेता श्रीमती ममता चौधरी ने अकबरनगर में हो रहे ध्वस्तीकरण के विरोध में वहाँ पहुँच कर लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष इन्द्रमणि त्रिपाठी से मिलकर उन्हे ज्ञापन सौंपा और माँग की कि ध्वस्तीकरण पर तत्काल रोक लगायी जाय
मुकेश सिंह चौहान ने कहा कि अकबर नगर में लगभग चार दशक से लोग निवास कर रहे है इनके घरो से नगर निगम व जल संस्थान द्वारा कर वसूल किया जा रहा है बिजली विभाग द्वारा कनेक्शन दिये गये है यहाँ के निवासियों को विस्थापित करने से पहले उन्हे मुफ्त में मकान दिया जाय और उन्हे सुचारू रूप से शिफ्ट किया जाय
Post a Comment