Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

स्वयं सेवी संस्था जरूरतमंदों को बांट रही गर्म वस्त्र

 स्वयं सेवी संस्था जरूरतमंदों को बांट रही गर्म वस्त्र


गौरीगंज

स्वामी विवेकानंद अमेठी सेवा फाउंडेशन इस समय समाज के जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत दिलाने के लिए गर्म वस्त्र दान कर रही है संस्था के सदस्य लोगों की सूचना पर उनके घरों से नए व पुराने वस्त्र लाकर उसकी पैकिंग करके जरूरतमंद लोगों तक पहुंचा रहे हैं।संस्था के अध्यक्ष तूफान सिंह ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत 2018 में हुई और तब से समाज में निरंतर काम किया जा रहा है। संस्था द्वारा इसके पहले विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया करता था,एक बार एक कार्यक्रम के दौरान गांव में जाना हुआ ठंड का समय था बहुत सारे लोग बिना कपड़े के ठंड में टहल रहे थे तो स्वामी विवेकानंद के कार्यकर्ताओं द्वारा यह निर्णय लिया गया कि स्वामी विवेकानंद अमेठी सेवा फाउंडेशन भी बड़े पैमाने पर वस्त्र वितरण कार्यक्रम चलाएगा जिसमें 2019 में 250 कपड़े समाज में मांग कर उसे पैकिंग कर  वितरण का कार्य शुरू किया गया था पहली बार तो थोड़ा समस्या हुई लोगों से कपड़ा मांगना और देने में दोनों में परंतु लोगों का इतना सहयोग मिला की 2020 की ठंड आते-आते लोगों ने स्वयं फोन करके वस्त्र वस्त्र ले जाने के लिए आग्रह करना शुरू कर दिया।

और इस अभियान के तहत वस्त्र वितरण का कार्यक्रम 250 से शुरू करके  सन 2023 तक 25000 वस्त्र स्वामी विवेकानंद के बैनर तले  वितरण हो चुका है। रविवार से फिर से वितरण कार्यक्रम शुरू हो चुका है जो की अमेठी जनपद के विभिन्न स्थानों पर वितरण किया जाएगा। स्वामी विवेकानंद सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष तूफान ने बताया की बढ़ती ठंड को देखते हुए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन 10000 वस्त्र वितरण करेगा जो की अमेठी जनपद के विभिन्न स्थानों पर होगा। इस कार्यक्रम में डॉ रविभान सिंह जी बचपन स्कूल की प्रिंसिपल श्रद्धा अग्रवाल जी की KPS केपीएस इंटर कॉलेज की  प्रधानाचार्य ज्योति बरनवाल जी स्वामी विवेकानंद सेवा फाउंडेशन के सदस्य आदर्श शुक्ला जी हिमांश जी अविनाश जी  उपस्थित रहे। तहसील  अविनाश पांडे की खास रिपोर्ट

कोई टिप्पणी नहीं