Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

शोभा यात्रा में लोगों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा प्रदेश अध्यक्ष ने किया लोगों का धन्यवाद

 शोभा यात्रा में लोगों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा प्रदेश अध्यक्ष ने किया लोगों का धन्यवाद



जौनपुर 


श्री हरि विष्णु के छठे अवतार आराध्य भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में शोभायात्रा पर मंत्रोच्चारण के बीच भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प एवं धूप अर्पित कर शोभायात्रा की शुरुआत हुई जिसमें अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा.के प्रदेश अध्यक्ष पं. अवध नारायण तिवारी ने लोगों का स्वागत करते हुए अंग वस्त्र भगवान का पताका भेंट करते हुए घोड़े रथ डीजे एवं भव्य परशुराम की झांकी के द्वारा शोभायात्रा की शुरुआत हुई जहां पूरे शहर में भगवान परशुराम का जयकारा लगाते हुए लोग उत्साहित दिखे वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि संगठन के मुखिया एवं हम सबके अभिभावक यूपी रत्न पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी का आगमन हुआ जहां उन्होंने दिव्य शोभायात्रा को देखकर खुशी जाहिर करते हुए प्रदेश अध्यक्ष को धन्यवाद दिया और जौनपुर वासियों को इस उत्साह के लिए बधाई दिया आपको यह भी बता दें कि इस शोभायात्रा में विभिन्न संगठन के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया अंत में प्रदेश अध्यक्ष में सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए यह भी कहा कि आज जो सभी के प्रति उत्साह देखने को मिला उससे हृदय गदगद हो गया और सभी को धन्यवाद दिया  आदर व्यक्त करने वालों में पंकज शुक्ला, प्रमोद मिश्रा, मंडल अध्यक्ष जयेंद्र शुक्ला, जिला अध्यक्ष दीपक पाण्डेय रहे अंत में सभी ने भंडारे का महाप्रसाद ग्रहण किया और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ तथा कृषि भवन शिव मंदिर पर कार्यक्रम का समापन हुआ। लोगों का उत्साहवर्धन करने के लिए भाजपा प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह एवं बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र उपस्थित रहे l

कोई टिप्पणी नहीं