पलिया के बेटे ने रोशन किया पलिया क्षेत्र का नाम
पलिया के बेटे ने रोशन किया पलिया क्षेत्र का नाम
मुबई में उत्तर प्रदेश का मिला सर्वोच्च सम्मान
भाजपा नेता ने किया सम्मानित
@डीपी मिश्रा
पलियाकलां(खीरी)। शहर निवासी सतवंत सिंह मान को मुंबई में आयोजित हुए एक भव्य कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के सर्वोच्च सम्मान उत्तर प्रदेश सर्वोच्च कंसल्टेंट्स अवार्ड से सम्मानित किया गया।
जानकारी के अनुसार कार्यक्रम की मुख्य अतिथि फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने भारी जन समूह के बीच सतवंत सिंह मान को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
पलिया क्षेत्र एवं नगर के लिए यह बहुत ही गौरवशाली बात है की शहर के बेटे ने इतनी दूर पलिया शहर का नाम रोशन किया।
नगर के भाजपा नेता रवि गुप्ता ने सतवंत सिंह मांन को उनके ऑफिस में जाकर सभी लोगों के बीच में श्रीराम जी का अंग वस्त्र भेंट कर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सभी सम्मानित पलिया नगर व क्षेत्र वासियों की ओर से बहुत-बहुत बधाई देते हुए उनको सम्मानित किया और शुभकामनाएं देकर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Post a Comment