पौधरोपण महाअभियान का आयोजन संपन्न।
पौधरोपण महाअभियान का आयोजन संपन्न।
आदिति न्यूज़ श्री न्यूज़ 24 अयोध्या
जिला संवाददाता उमाशंकर तिवारी
अयोध्या
कृषि मंत्री ने विरासत वाटिका में 948 पौधे किए रोपित, बोले- पर्यावरण जीवन के लिए आवश्यक अयोध्या में वृहद पौधरोपण अभियान के तहत मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत सहुलारा की ग्राम समाज भूमि पर बनाई गई। विरासत वृक्ष वाटिका में प्रदेश के 75 जिलों के 948 विरासत वृक्षों से प्राप्त कटिंग/बीजों से तैयार किए गए पौधों का रोपण किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन पौधरोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विरासत वृक्ष वाटिका में मंत्रों उच्चारण के बाद हरी संकरी का पौधा रोपित कर एक वृक्ष मां के नाम की शुरुआत की। विरासत वाटिका में 948 पौधों के साथ 20 हजार अन्य पौध रोपित किए गए। वृक्षारोपण कार्यक्रम में रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह, सीडीओ ऋषि राज सिंह समेत क्षेत्रीय के जन प्रतिनिधियों ने भी रोपित किया। वरासत को बचाने के लिए पेड़ लगाना जरूरी कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने लोगों को संबोधित हुए कहा कि हम सब लोग मिलकर अपने वरासत को बचाने के लिए पीएम ने एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू किया आप सभी अपने मां के नाम एक पौध जरूर लगाए। 2021 में आए कोरोना में हम सभी ऑक्सीजन की व्यवस्था कर रहे थे। लेकिन हमें गांव में प्राकृतिक ऑक्सीजन मिली जिससे उन्हें किसी ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता नहीं पड़ी 28 करोड़ लोग यदि 10-10 पेड़ लगाए तो 280 करोड़ पेड़ हो जाएगा फिर हमें हर तरह से प्राकृतिक लाभ होगा। 15% वन क्षेत्रफल तक पहुंचाना है लक्ष्य उन्होंने किसानों से कहा कि खेतों के मेड़ो पर कम से कम दस पेड़ अवश्य लगाए। पत्तियों से ऑर्गेनिक खाद के साथ-साथ छाया मिलेगी तथा आर्थिक लाभ भी होगा। अभी उत्तर प्रदेश में लगभग 9% क्षेत्रफल वन है। हमारा लक्ष्य 15% तक पहुंचाने का है। विधायक रामचंद्र यादव बोले हमें पुरानी रीतियों पर चलना है एक वृक्ष 10 पुत्र के समान होते हैं। इसको इसलिए कहा गया है कि जितना समय एक वृक्ष को तैयार करने में लगता है उतना समय 10 पुत्रों के पीछे लगता है। पर्यावरण जीवन के लिए आवश्यक डीएम चंद्र विजय सिंह बोले अयोध्या जनपद का जो लक्ष्य पौधरोपण का मिला है। उसे अधिकारी जनप्रतिनिधि किस जनपद वासी पूरा करें। रही बात जल संरक्षण की इसके लिए योजनाबद्ध ढंग से आगे बढ़ेंगे एनवायरमेंट को सही करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। वन विभाग समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Post a Comment