बाढ़ समस्या समाधान के लिए विधायक रोमी साहनी संग व्यापार मंडल समेत अन्य संगठनों के पदाधिकारियों की हुई बैठक विधायक ने समाधान करवाने की बात कही
बाढ़ समस्या समाधान के लिए विधायक रोमी साहनी संग व्यापार मंडल समेत अन्य संगठनों के पदाधिकारियों की हुई बैठक विधायक ने समाधान करवाने की बात कही
@डीपी मिश्र
पलियाकलां(खीरी)।विधायक रोमी साहनी के पलिया निवास पर व्यापार मण्डल के पदाधिकारी एवं बस यूनियन, ट्रक यूनियन के पदाधिकारी के बीच पलिया की बाढ़ की समस्या को लेकर बैठक हुई। जिसमें विधायक रोमी साहनी द्वारा बताया गया कि सुहेली नदी की डिसिल्टिंग के लिए भारत सरकार से अनुमति लेनी पड़ रही है एवं शारदा नदी की डिसिल्टिंग करवा करके दोनों तरफ बंधा बनवाने के लिए इरीगेशन विभाग को निर्देशित किया गया है। विधायक रोमी साहनी ने बताया कुछ दिनों बाद पलिया-भीरा मार्ग सभी वाहनों के लिए सुचारू रूप से चालू कराया जाएगा इसके प्रयास जारी हैं,
व्यापारियों व बस यूनियन और ट्रक यूनियन द्वारा कई प्रस्ताव रखे गए, उनको विधायक रोमी साहनी ने गम्भीरता से लिया । इस मौके पर व्यापार मण्डल अध्यक्ष गौरव गुप्ता महामंत्री राजीव शुक्ला,श्याम आनन्द कोषाध्यक्ष, श्रीकृष्ण सिंघल(लीलू)उपाध्यक्ष, जसवीर फ्लोरा, फिरोज खान, बूदू मियां, एजाज अहमद, अब्बास गाजी, हरविंदर सिंह सोढ़ी, आदित्य मौर्य, मनीष अरोड़ा, अमितबाथम, आरिफ, मोईन, विक्की चंदेल, मोहम्मद अली, अनुराग, पवन गर्ग, हरप्रीत सिंह(हैप्पी), चरणजीत सिंह खैरा, मनजीत सिंह खैरा चंचल सिंह खैरा, सहित काफी संख्या में व्यापारी और अन्य संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Post a Comment