Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन के पूरन चंद्र पाण्डे अध्यक्ष तो महासचिव बने गौरव गोला

 रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन के पूरन चंद्र पाण्डे अध्यक्ष तो महासचिव बने गौरव गोला



श्री न्यूज 24/अदिति न्यूज़ 

सुरेन्द्र सैनी रामनगर संवाददाता 


रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन, रामनगर द्वारा एक बैठक ग्रीन वैली रामनगर में बार के संविधान संशोधन हेतु आयोजित की गई  जिसमें बार का पुनर्गठन कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया बैठक में सर्वसहमति से संरक्षक एडवोकेट शिव शंकर अग्रवाल एवं एडवोकेट सनत अग्रवाल को मनोनीत किया गया।

अध्यक्ष पद पर पूरन चंद्र पाण्डे, कार्यकारी अध्यक्ष बालम राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रबल बंसल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष मौ फिरोज अंसारी, महासचिव गौरव गोला, उपसचिव मनु अग्रवाल, प्रेस प्रवक्ता गुलरेज रजा, कोषाध्यक्ष विशाल रस्तोगी,ऑडिटर नावेद अख्तर सैफी, पुस्तकालयाध्यक्ष लईक अहमद एवं कार्यकारिणी सदस्य रोहित माहेश्वरी, सागर भट्ट, मनोज कुमार अग्रवाल एवं राकेश कुमार राही को मनोनीत किया गया। बैठक के अध्यक्षता पूरन चंद्र पाण्डे एवं संचालन मौ फिरोज अंसारी ने किया।

बैठक में यह भी तय किया कि रामनगर के कार्यरत चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं अधिवक्ताओं को मिलाकर बार का विस्तार किया जाएगा तथा अक्टूबर माह में नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा। बैठक में उपरोक्त सदस्यों के अतिरिक्त भोपाल सिंह रावत, मनोज सिंह बिष्ट आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं