Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

तेईस से पच्चीस सितंबर लखनऊ में चलेगा विशेष सदस्यता अभियान: आनंद द्विवेदी

 तेईस से पच्चीस सितंबर लखनऊ में चलेगा विशेष सदस्यता अभियान: आनंद द्विवेदी



अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 लखनऊ


संवाददाता प्रवीण सैनी लखनऊ 


भाजपा सदस्यता अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कैंट विधानसभा के तहत दशमेश भवन, आलमबाग में निर्मल सिंह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर नए सदस्य जोड़ने का कार्य किया और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया।

नीरज सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। पंडित दीन दयाल व श्याम प्रसाद मुखर्जी ने पार्टी का निर्माण किया था। दो सदस्यों वाली भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी कार्यकर्ताओं की पार्टी बन गई है। 

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि लखनऊ महानगर में हमारे कर्मठ और ऊर्जावान कार्यकर्ता घर-घर पहुंच रहे हैं और 2 लाख से अधिक सदस्य जोड़ने में सफल हुए हैं। हमें विश्वास है कि  सदस्यता अभियान में लखनऊ महानगर कार्यकर्ता सर्वाधिक सदस्य बनाकर उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहेंगे उसके लिए 23 से 25 सितंबर तक विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।


एमएलसी मुकेश शर्मा ने फैजुल्लागंज में एडवोकेट रोहित पवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वकीलों और क्षेत्र वासियों को मिस्ड कॉल दिलवा कर पार्टी से जोड़ा और मोहनलालगंज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि  अजय पांडे सत्यम् द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं कार्यकर्ता जानों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।


प्रधानमंत्री  जी के जन्मदिन के अवसर पर ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने आज प्रातः कैंट विधानसभा के चित्रगुप्त नगर वार्ड में टेक्निकल स्कूल के पास पार्क में बाबा साहेब आंबेडकर  की प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर  स्वच्छता रैली का शुभारंभ कर उसमें सम्मिलित हुए और सफाईकर्मियों का सम्मान किया ।इस अवसर पर  हरशरण लाल गुप्ता , मान सिंह  एवम अन्य सम्मानित जन उपस्थित रहे ।


मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि कैंट सदस्यता अभियान  कार्यक्रम में पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया , परविंदर सिंह, मानसिंह,अशोक तिवारी ,मंडल अध्यक्ष राजन वर्मा पार्षद पीयूष दीवान,प्रमोद सिंह ईशान शर्मा,रतपाल सिंह गोल्डी, अनिल वरमानी,सुरिन्दर बक्शी,दमन सेठी,गुरजीत सिंह छाबड़ा,कपिल अरोरा,विनोद रात्रा,हरीश कोहली,गीरीश मिश्री ,राजेन्द्र सिंह बग्गा (लक्की),सर्वजीत सिंह ,दिलप्रीत सिंह,राजेन्द्र सिंह राजू,राम खिलावन,सतपाल सिंह मीत,राजेन्द्र सिंह,परमजीत सिंह गंधी,मुरलीधर अहूजा, टी. पी सिंह अनेजा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

कोई टिप्पणी नहीं