योगेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज ने कहा कि मनुष्य को हमेशा सदकर्मों के साथ रहना चाहिए।
योगेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज ने कहा कि मनुष्य को हमेशा सदकर्मों के साथ रहना चाहिए।
महराजगंज जौनपुर
श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन चल रहा है पूरालाल दुबान
पूरालाल दुबान में श्रीमद्भगवत कथा का भव्य आयोजन पूर्व प्रधान राजेश कुमार दुबे (भोला)
के गृह निवास पर श्री योगेन्द्र कृष्ण शास्त्री महराज के मुखारविंद से कथा की रस धारा बह रही है जिससे सभी क्षेत्र वासि भक्ती में गोता लगा रहे हैं और यजमान मुकेश दुबे (गुड्डू) श्रीमती सुधा दुबे के कुल गुरु कथा स्थल पर पर विराजमान रहते हैं जिससे श्रीमद्भगवत कथा में चार चांद लगा हुआ है जहां पर क्षेत्रीय सम्मानित जन अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर श्रीमद्भगवत भगवान का आशीर्वाद ले रहे ऐसे में मनो सारे देव कथा में विराजमान रहते हैं जिससे कथा और अद्भुत होता जा रहा है श्री व्यास महराज योगेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी के मुखारविंद से सभी भक्त भक्ति में डूब जाते हैं। और फ़िर कहां भक्त बैठे उन्हें कुछ अस्मरण नहीं रहता महराज जी के मुखारविंद से चौथे दिन के कथा में
श्रीमद भागवत कथा:नंदोत्सव में
नंदोत्सव में नंद बाबा नन्हें कृष्ण को लेकर निकले, कृष्ण के अवतरित होने पर लुटाए उपहार|पूरालाल
पूर्व प्रधान पूरालाल राजेश कुमार दुबे: यहां चल रही श्रीमद भागवत कथा में नंदोत्सव में कृष्ण भक्ति की धूम रही। कंस के अत्याचारों को खत्म करने को भगवान श्री कृष्ण ने लिया जन्म
पूरालाल (दुकान)में पूर्व प्रधान राजेश कुमार दुबे (भोला) आवास पर चल रही है श्रीमद भागवत कथा
भागवत कथा में विभिन्न आयोजन हो रहे हैं। कथा में नंदोत्सव नंद घर में श्रीकृष्ण के अवतरित होने पर नंदोत्सव में उपहार लुटाए गए। भागवत योगेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज के शब्दों में मानो साक्षात कृष्ण भक्ति की रसधारा हृदय से बह रही है।
योगेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज ने कहा कि मनुष्य को हमेशा सदकर्मों के साथ रहना चाहिए। जब-जब पृथ्वी पर अत्याचार बढ़ते हैं तो भगवान अवतार लेकर आते हैं। कंस के अत्याचारों के बोझ से दब रही पृथ्वी के बोझ को कम करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लिया।
भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित नंदोत्सव में नन्हें कृष्ण स्वरूप बालक को डलिया में लेकर नंद बाबा भागवत श्रोताओं के बीच से निकले तो हर कोई 'नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की' धुन पर झूम उठा। नंदोत्सव में जमकर मिठाई व खिलौने लुटाए गए। मुकेश दुबे व दुबे परिवार ने श्रोताओं का सम्मान किया
उक्त अवसर पर उपस्थित कुल गुरु पूज्यनीय श्री गिरिश मिश्र,कुल पुरोहित ज्ञान प्रकाश मिश्र, मोनू मिश्रा, प्रबन्धक, भोला मिश्रा, तिलकधारी सिंह,विधा पाल, दीनानाथ सिंह, प्रधान,अरुण सिंह, प्रधान, विजय सिंह, प्रयास उपाध्याय प्रधान, संजय उपाध्याय प्रधान, सरयू प्रसाद सिंह प्रधान, सुनील कुमार पांडेय शिक्षक, दया शंकर मिश्र, अतुल दुबे, अमित पाण्डेय, सुधांशु दुबे,राम चन्द्र दुबे, भोला विश्वकर्मा, पंकज तिवारी प्रबंधक, डॉ सुनील सिंह प्राचार्य, राहुल सिंह प्रवक्ता,आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Post a Comment