Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

गौ हत्या रोकने के लिए राष्ट्रीय कानून बनाए जाने और गौ माता को पूरा अच्छा पूरा संरक्षण दिलाया जाने की मांग।

 गौ हत्या रोकने के लिए राष्ट्रीय कानून बनाए जाने और गौ माता को पूरा अच्छा पूरा संरक्षण दिलाया जाने की मांग।



अदिति न्यूज /श्री न्यूज 24 अयोध्या ।


ब्यूरो चीफ अयोध्या दलबहादुर पांडे ।


अयोध्या।गौ हत्या को रोकना और पूरी तरह से गौ संरक्षण हेतु विश्व हिंदू परिषद के अयोध्या प्रमुख संतोष दुबे के संयोजन में शानें अवध होटल में प्रेस वार्ता संपन्न हुई। इस प्रेस वार्ता में ब्रह्मचारी मुकुंदानंद शिष्य अविमुक्तेश्वरानंद ने पत्रकारों को बताया कि वर्तमान में गौ हत्या पर रोक नहीं लगाया जा सका है। हमारी गौ माता बिल्कुल सुरक्षित नहीं है। इस कलंक को हटाने के लिए एक यात्रा अभियान की शुरुआत अयोध्या से स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी द्वाराअयोध्या से शुरू की जानी है। इसी क्रम में हम सब पहले भगवती सरजू मां का दर्शन कर आशीर्वाद लेकर श्री हनुमान जी का दर्शन और आशीर्वाद लेकर हम आपके बीच में आए हैं। 

         महाराज जी 21 सितंबर को अयोध्या आएंगे और 22 सितंबर को रामकोट की पूरी परिक्रमा करेंगेऔर अयोध्या की धूरि को मस्तक पर चढ़ाकर गौ ध्वज प्रतिष्ठाधारक यात्रा की शुरुआत अयोध्या से करेंगे। इस यात्रा में सभी प्रदेश के राजधानी में जाएंगे और गौ प्रतिष्ठा के लिए सरकार से मांग करेंगे कि गौ माता के लिए राष्ट्रीय कानून बनाकर गौ माता को संरक्षित किया जाए गौ माता को पशु की श्रेणी से हटाया जाए गौ हत्या बंद कर कर भारत में लगे कलंक को मिटाया जाए। यह देश भगवान श्री राम और भगवान श्री कृष्ण का देश है भगवान राम का अवतार गौ माता के संरक्षण के लिए हुआ था। इसीलिए यह गीत प्रचलित है कि#जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे आप विचार करें तो पाएंगे कि राम को लाने वाली भगवती गौ माता ही है।  गौ माता के प्रार्थना करने पर भगवान राम आए जब भगवान राम आए तो गौ माता सुरक्षित मिली थी। दुर्भाग्य है कि आज भारत में 80 हजार गौ हत्या प्रतिदिन हो रही है। गौ मांस के निर्यात में भारत तीसरे नंबर पर है। हमारी चाहना है कि जिस देश में भगवान स्वयं गोपाल के रूप में अवतरित हुए थे,गौ माता को पूरा संरक्षण था। ऐसे में  गौ हत्या का यह स्वरूप पूरे भारत को कलंकित कर रहा है। ऐसी दशा में गौ हत्या पर रोक के लिए जन जागरण यात्रा करके देश के इस कलंक को मिटाकर   सभी प्रदेश की राजधानी में गौ ध्वज स्थापित करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं